सरफगढ़ सुंदरगढ़ का एक शानदार इको टूर साइट

सराफगढ़ सुंदरगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और ओडिशा पर्यटन खजाने का एक अभिन्न अंग है। यह सुंदरगढ़ जिले में स्थित है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:08 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:08 AM (IST)
सरफगढ़ सुंदरगढ़ का एक शानदार इको टूर साइट
सरफगढ़ सुंदरगढ़ का एक शानदार इको टूर साइट

कमल विश्वास , राउरकेला

सराफगढ़ सुंदरगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और ओडिशा पर्यटन खजाने का एक अभिन्न अंग है। यह सुंदरगढ़ जिले में स्थित है। जिसमें एक इकोटूरिज्म साइट, सराफगढ़ जलाशय और इसके आस-पास के महान दर्शनीय स्थल शामिल हैं। सराफगढ़ साल जंगल और मिश्रित जंगलों से घिरा है। यहां पर तेंदुए, हाथी, जंगली सूअर, बार्किंग हिरण, पोरचीन्स आदि पाए जाते है। सराफगढ़ जलाशय हजारों देसी और प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। ओडिशा सरकार के वन और पर्यावरण विभाग ने ओडिशा पर्यटन के साथ मिलकर इस स्थल पर एक प्रकृति शिविर को स्थापित किया है, जो इस प्राचीन स्थल पर पर्यटकों को स्थायी इको-टूरिज्म प्रदान करता है।

पिकनिक स्पॉट के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प : यह एक बेहतर पिकनिक स्पॉट होने के साथ-साथ यहां पर मसाबीरा के पहाड़ों पर चढ़ाई करना, उषाकोठी की गुफाओं में बने रॉक पेंटिग्स आदि सराफगढ़ के प्रमुख पर्यटक हॉट स्पॉटों में से हैं। नेचर ट्रेल, बर्डिंग, बोटिग, वाइल्डलाइफ, फिल्म शो, लोक नृत्य, कैंप फायर भी सराफगढ़ नेचर कैंप में पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। यहां आने वाले सैलानियों को झारसुगुड़ा सुंदरगढ़ सीमा पर पड़ने वाले हेमगिरी क्षेत्र के कोइली घोघर नदी की यात्रा भी रास आती है। सुंदर नदी, झरना और पिकनिक क्षेत्र के साथ-साथ यह एक ऐसा स्थल है, जिसके चारों ओर शांत जंगल हैं।

जिला मुख्यालय से मात्र 40 किमी दूर है सराफगढ़ : सराफगढ़ जिला मुख्यालय सुंदरगढ़ से सिर्फ 40 किमी दूर, लेफ्रिपाड़ा ब्लॉक में स्थित है। यात्री ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से हवाई मार्ग द्वारा झारसुगुड़ा आ सकते है तथा वहां से सुंदरगढ़ शहर के लिए सड़क मार्ग से जा सकते हैं। राजधानी भुवनेश्वर से झारसुगुड़ा के लिए भी ट्रेन ले सकते है। सुंदरगढ़ भुवनेश्वर से सड़क द्वारा 350 किलोमीटर पड़ता है। यहां आने वाले सैलानी सुंदरगढ़ शहर में रुक सकता है या झारसुगुड़ा में अच्छे होटल में रह सकता है। सरफगढ़ ईको टूरिजम साइट स्विस कॉटन एसी टेंट और नॉन-एसी कॉटेज का आवास प्रदान करती है। जिसे www.द्गष्श्रह्लश्रह्वह्मश्रस्त्रद्बह्यद्धड्ड.ष्श्रद्व पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी