बणई वन प्रभाग इस साल लगाएगा 33.63 लाख पेड़

सुंदरगढ़ के जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सुंदरगढ़ में वन महोत्सव गतिविधियों के तहत बणई कॉलेज परिसर में डीएमएफ शहरी वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:06 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 02:06 AM (IST)
बणई वन प्रभाग इस साल लगाएगा 33.63 लाख पेड़
बणई वन प्रभाग इस साल लगाएगा 33.63 लाख पेड़

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ के जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सुंदरगढ़ में वन महोत्सव गतिविधियों के तहत बणई कॉलेज परिसर में डीएमएफ शहरी वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बणई अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में पौधा वितरण के लिए 4 मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई और वनमहोत्सव पर एक जागरूकता वीडियो जारी किया। इस दौरान बणई वन प्रभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस साल 33,63,414 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इनमें से लगभग 7 लाख पौधे विभिन्न योजनाओं के तहत लगाए जाएंगे। शेष जनता के बीच वितरित किया जाएगा। पौधों का वितरण विभिन्न जगहों में स्थित 80 नर्सरी से किया जाएगा। बणई वन प्रभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी