राउरकेला में 26 को फहरेगा राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा

देश का चौथा सबसे ऊंचा तिरंगा राउरकेला में फहरने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:40 AM (IST)
राउरकेला में 26 को फहरेगा राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा
राउरकेला में 26 को फहरेगा राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : देश का चौथा सबसे ऊंचा तिरंगा राउरकेला में फहरने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर के सेक्टर-6 स्थित टेलीफोन भवन के पास इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां तिरंगे की ऊंचाई 70 मीटर (210 फीट) होगी। यहां निर्मित नए पार्क के साथ वेंडिग जोन व तालाब के पास देश का चौथा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। मोटे पाइप के जरिए इसे ऊंचाई दी जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो आगामी 26 जनवरी को इस तिरंगे को फहराया जाएगा। इसके अलावा तालाब व वेडिग जोन का काम भी इसी बीच पूरा करने का लक्ष्य लेकर युद्धस्तर पर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। हालांकि गणतंत्र दिवस को अब चंद दिन ही बचे हैं। सुंदरगढ़ रिजर्व मैदान में होगा जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : सुंदरगढ़ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शंकरा स्थित रिजर्व मैदान में आयोजित किया जाएगा। एडीएम विश्वजीत महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एडीएम महापात्र ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार परेड में स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राओं को शामिल नहीं किया जाएगा। कोरोना नियम का पालन करते हुए समारोह में कुछ कोरोना योद्धा, अग्रिम पंक्ति के कोरोना कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ झांकी के कार्यक्रम स्थगित रखे जाएंगे। बैठक में उपजिलापाल अभिमन्यु बेहरा, डीएसपी प्रभात बिश्वाल, बीडीओ मित्रभानू नायक, तहसीलदार योगेश्वर भोई, रिजर्व पुलिस इंस्पेक्टर जयंत पंडा, जिला सूचना व लोक संपर्क अधिकारी अनिल केरकेटटा प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी