कपंड में मंदिर का बासी अन्न प्रसाद खाकर 21 बीमार

लहुणीपाड़ा ब्लाक अंतर्गत बड़ पुरनापानी पंचायत के कपंड नुआगांव के मां शिकुलीखोल मंदिर का बासी अन्न प्रसाद खाकर 21 से अधिक लोग बीमार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:10 AM (IST)
कपंड में मंदिर का बासी अन्न प्रसाद खाकर 21 बीमार
कपंड में मंदिर का बासी अन्न प्रसाद खाकर 21 बीमार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : लहुणीपाड़ा ब्लाक अंतर्गत बड़ पुरनापानी पंचायत के कपंड नुआगांव के मां शिकुलीखोल मंदिर का बासी अन्न प्रसाद खाकर 21 से अधिक लोग बीमार हो गए। कार्तिक पूर्णिमा पर नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। पूर्णाहुति पर अन्न प्रसाद सेवन का कार्यक्रम था। बचा अन्न प्रसाद कमेटी की ओर से बांटे जाने की सूचना पर लोग वहां पहुंचे और उसका सेवन किया था। बासी अन्न प्रसाद खाने के बाद बीमार तीन लोगों की हालत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें राउरकेला स्थानांतरित किया गया।। बीमार लोगों की जांच के लिए चिकित्सक दल को गांव भेजा गया गया है।

कपंड नुआगांव स्थित मां शिकुली देवी मंदिर में अष्टप्रहरी नाम यज्ञ के समापन पर अन्न प्रसाद सेवन का आयोजन किया गया था। प्रसाद वितरण के बाद बचा प्रसाद सुबह फिर से ग्रामीणों के बीच बांटा जाने लगा। कमेटी की ओर से प्रसाद बांटे जाने की खबर मिलने पर लोग फिर इसके सेवन के लिए पहुंच गए। सुबह भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों एवं महिलाओं को पेट दर्द, उल्टी व दस्त होने लगा। एक साथ गांव के कई लोगों को यह शिकायत होने पर अफरातफरी मच गई। लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। गांव के राहुल किसान, प्रशांत किसान, सुशांत किसान, कीर्तन मुंडा, अक्षय मुंडा, प्रज्ञासिनी पात्र, सुरेखा पात्र, कृष्ण किसान, सुभेन्दु पात्र, आशीष पात्र, जशोदा पात्र, हरिहर किसान, सागरिका किसान, अशोक किसान, सौम्य साहू, राजेन्द्र किसान, अंजली किसान, सानंद किसान समेत अन्य लोगों को लहुणीपाड़ा अस्पताल लाया गया था। तीन लोगों को राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरित किया गया। सूचना मिलने पर लहुणीपाड़ा से चिकित्सक दल को गांव में भेजा गया है एवं लक्षण वाले मरीजों को दवा दी गई। प्रसाद के बासी होने व इसका सेवन करने से यह समस्या होने की बात कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी