बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खर्च होंगे 150 करोड़

राउरकेला में विश्व कप सीनियर पुरुष हॉकी मैच जनवरी 2023 में खेला जाना है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:33 AM (IST)
बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खर्च होंगे 150 करोड़
बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खर्च होंगे 150 करोड़

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला में विश्व कप सीनियर पुरुष हॉकी मैच जनवरी 2023 में खेला जाना है। इसके लिए राउरकेला के बीजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में विश्व स्तरीय बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। 150 करोड़ की लागत पर 20 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण कार्य होगा। 1 जून 2021 को इसका काम शुरू किया गया है एवं मई 2022 तक इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 114 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। मुंबई की आर्किटेक कंपनी कलेज डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसका डिजाइन बनाया गया है।

बीजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में हाकी विश्व कप मैच शुरू होने के चार पांच महीने पहले इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 16 महीने के भीतर 20 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण करना बड़ी चुनौती थी। इस लिए इसका काम इडको को दिया गया है। मई 2021 को इडको के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके अनुसार कार्यकारी संस्था को जून महीने में काम शुरू करने तथा मई 2022 तक पूरा करना है। विभिन्न कारणों से अगस्त महीने से इसका काम शुरू किया गया है। पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर अभ्यास मैदान के साथ एक रिकॉवर बिल्डिग बनेगी। साउना बाथ, स्टीम बाथ, फिटनेस सेंटर, 12 मास्ट लाइट, पांच लिफ्ट लगाने की योजना है। पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण में छह दर्शक स्टैंड होंगे। इस बीच स्टेडियम के डिजाइन में भी बदलाव आया है एवं लागत खर्च 130 करोड़ से बढ़कर 150 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके अलावा स्टेडियम तक पहुंचने के लिए फोरलेन सड़क तथा पार्किंग एरिया का भी बनना है। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा एवं इसमें 50 करोड़ की लागत आएगी। निर्माण का काम योजना के अनुसार चल रहा है तथा जुलाई 2021 तक इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए होटल के बजाय बीपीयूटी परिसर में ही भवन का निर्माण किया जाएगा। 16 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे बिरसा मुंडा स्टेडियम देश का सबसे बड़ा हाकी स्टेडियम होगा। इसे सुंदर तथा इको फ्रेंडली बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी