श्रीक्षेत्र धाम को साफ सुथरा रखना हम सबका दायित्व व कर्तव्य होना चाहिए: पुरी जिलाधीश

बड़दांड सेवा कार्यक्रम के तहत आज जिला प्रशासन की ओर से सिंहद्वार से गुंडिचा मंदिर के अन्दर 6 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और ओड़िआ पाला गान गोटीपुअ नृत्य ओड़िशी नृत्य तथा छोटे बच्चों के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 6 से 830 बजे तक यह कार्यक्रम चला।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 02:08 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 02:08 PM (IST)
श्रीक्षेत्र धाम को साफ सुथरा रखना हम सबका दायित्व व कर्तव्य होना चाहिए: पुरी जिलाधीश
श्रीजगन्नाथ धाम और बड़दांड को साफ-सुथरा रखना हम सबका दायित्व है।

पुरी, जागरण संवाददाता। श्रीक्षेत्र धाम को साफ-सुथरा रखने एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुरी जिलाधीश समर्थ वर्मा के नेतृत्व में शुरू किए गए बड़दांड सेवा कार्यक्रम को न सिर्फ लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी एक अलग सी अनुभूति मिल रही है। बड़दांड सेवा कार्यक्रम के तहत एक तरफ जहां स्वच्छ भारत का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यहां के पारंपरिक नृत्य-संगीत का के बारे में भी यहां आने वाले भक्तों एवं पर्यटकों को जानकारी मिल रही है।

 जानकारी के मुताबिक बड़दांड सेवा कार्यक्रम के तहत आज चौथे शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से सिंहद्वार से गुंडिचा मंदिर के अन्दर 6 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और ओड़िआ पाला गान, गोटीपुअ नृत्य, ओड़िशी नृत्य तथा छोटे बच्चों के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरी बड़दांड के व्यवसायी संघ के कार्यकर्ताओं ने सिंहद्वार से लेकर गुंडिचा मंदिर के कई इलाके में साफ सफाई की। इस अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सुबह 6 से 8:30 बजे तक यह कार्यक्रम चला।

  इस अवसर पर जिलाधीश समर्थ वर्मा ने कहा कि लोगों को जागरूक करना हमारा पहला कर्तव्य है। श्रीजगन्नाथ धाम और बड़दांड को साफ-सुथरा रखना हम सबका दायित्व है। इसीलिए जिला प्रशासन की तरफ से बड़दांड सेवा शुरू की गई है। हम सबको मिलकर जगन्नाथ जी के धाम को सदैव साफ सुथरा रखने के लिए काम करना होगा। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्री एवं पर्यटकों के मन में जगन्नाथ धाम के प्रति लगाव बढ़ेगा और जब वे यहां से लौटकर वापस जाएंगे यहां की छ​वि की प्रशंसा करेंगे। इस अवसर पर जिलाधीश के साथ उप जिलाधीश भवतरण साहू, आरक्षी अधीक्षक कुंवर विशाल सिंह, पौर निर्वाही अधिकारी विद्या चरण दास के साथ प्रशासन के आला अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी