पुरी में आपस में भिड़े दो गुट, दो गंभीर

पुरी टाउन थाना अंतर्गत मार्केडेश्वर मुहल्ले में मौजूद बस्ती में सोमवार को दो गुट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 04:44 PM (IST)
पुरी में आपस में भिड़े दो गुट, दो गंभीर
पुरी में आपस में भिड़े दो गुट, दो गंभीर

संसू, पुरी : पुरी टाउन थाना अंतर्गत मार्केडेश्वर मुहल्ले में मौजूद बस्ती में सोमवार को दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। एक गुट की ओर से लाठी व तलवार से हमला किए जाने से दूसरे गुट के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को गंभीर अवस्था में जिला सदर मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल कृष्णा बेहरा एवं त्रिनाथ बेहरा के सिर में गहरी चोट लगी है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची टाउन थाना पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से उक्त बस्ती में दो गुट के बीच तनाव जारी था। रविवार देर रात भी इन दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। बस्ती में तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हमला करने वाले गुट के सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी