ओडिशा के पुरी में समुद्र में डूबने से दो छात्रों की मौत

नहाते समय दो छात्र समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आ गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 12:00 PM (IST)
ओडिशा के पुरी में समुद्र में डूबने से दो छात्रों की मौत
ओडिशा के पुरी में समुद्र में डूबने से दो छात्रों की मौत

जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी में रविवार को समुद्र में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह चार बजे तीन मोटरसाइकिल से 5 छात्र ए​वं एक छात्रा कालेज छात्रावास से छिपकर पुरी गए थे। वे चक्रतीर्थ रोड पांथ निवास के पास नहा रहे थे। नहाते समय दो छात्र समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आ गए। साथियों ने मछुआरों से बचाने के लिए अनुरोध किया। इन्हें बाहर निकालकर पुरी जिला सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। समुद्रकुल थाना पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को अपने कब्जे में लेकर उनके साथियों से पूछताछ कर रही है।

मरने वाले दोनों छात्रों की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के 22 वर्षीय रजत पाण्डे व दिल्ली के 22 वर्षीय मोहम्मद इवाद के रूप में हुई है। दोनों छात्र कटक स्थित पिलू मोदी आर्किटेक्ट कालेज के चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। 

समुद्र में ऊंची लहर उठ रही हैं। ऐसे में लोगों को समुद्र में ज्यादा अंदर मना किया गया है। बावजूद इसके लोग समुद्र की लहरों में नहाने के लिए अंदर तक घुस जाते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी