World Cleanup Day: 10 हजार लोगों ने एक साथ की पुरी समुद्र तट की सफाई, बॉलीवुड कलाकार भी हुए शामिल

आेडिशा में शनिवार को पुरी समुद्र तट पर सफाई अभियान चलाया गया इसमें अभिनेत्री नंदिता दास तथा बालीवुड अभिनेता विद्युत जुम्बा भी उपस्थित रहे।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 02:21 PM (IST)
World Cleanup Day: 10 हजार लोगों ने एक साथ की पुरी समुद्र तट की सफाई, बॉलीवुड कलाकार भी हुए शामिल
World Cleanup Day: 10 हजार लोगों ने एक साथ की पुरी समुद्र तट की सफाई, बॉलीवुड कलाकार भी हुए शामिल

पुरी, जेएनएन। विश्व समुद्र तट सुरक्षा दिवस के मौके पर शनिवार को पुरी जिला प्रशासन की तरफ से मो बीच क्लिनिक अर्थात मेरे समुद्र तट की सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ जंगल ए​वं पर्यावरण मंत्री बिक्रम केशरी आरूख ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हिन्दी सिनेमा अभिनेत्री नंदिता दास तथा बालीवुड अभिनेता विद्युत जुम्बा भी उपस्थित रहे। सुबह 6 बजे से 8 बजे चलते वाले इस सफाई अभियान में पुरी जिले के 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और 10 किमी. समुद्र तट की सफाई की। इस दौरान समुद्र के किनारे पड़े कचरे कूड़े को पूरी तरह से तट से साफ कर दिया गया। इस अवसर पर अपना समुद्र किनारा खुद साफ रखने के लिए उपस्थित सभी लोगों को जिलाधीश बलवंत सिंह ने शपथ दिलवायी गई।

जिलाधीश ने इस अवसर पर कहा है कि पुरी को ऐतिहासिक शहर बनाने के लिए राज्य सरकार जो काम कर रही है, उससे हटकर पहली बार विश्व समुद्र तट सुरक्षा दिवस के मौके पर मो बीच क्लिनिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश देने का प्रयास किया गया है। लोगों को उन्होंने यह संदेश भी दिया किय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम नियमित समुद्र तट को साफ रखेंगे। इसके साथ ही लोगों से भी समुद्र के किनारे कचरा न फैलाने का भी अनुरोध किया गया।

 यात्रीगण ध्यान दें: दुर्गा पूजा पर चलेगी ये विशेष ट्रेनें, रेलवे की विज्ञप्ति जारी

 चंद्रयान-2 को मिली 98 प्रतिशत सफलता, आर्बिटर के बारे में और तथ्य मिलने की उम्मीद

chat bot
आपका साथी