पुरी में 10 मानव खोपड़ी बरामद, घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप

कमला देवी मातृ मंगल अस्पताल परिसर में पुलिस ने एक बोरे में 10 मानव खोपड़ी बरामद की है।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 08:02 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 08:02 AM (IST)
पुरी में 10 मानव खोपड़ी बरामद, घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप
पुरी में 10 मानव खोपड़ी बरामद, घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप

पुरी, जेएनएन। समुद्रकुल थाना पुलिस ने रविवार को पुरी रेलवे स्टेशन के पास केडीएम (कमला देवी मातृ मंगल) अस्पताल परिसर से पीले रंग के एक प्लास्टिक बोरे में रखी 10 मानव खोपड़ी बरामद की है। इस घटना के बाद अस्पताल समेत पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास की है। अस्पताल परिसर में इसे झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया था। जिसपर किसी अस्पताल कर्मचारी की नजर पड़ी तो उसने इस बात की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। जिसके बाद समुद्रकुल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद समुद्रकुल थाना पुलिस एवं साइंटिफिक टीम ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बाद में पुलिस खोपड़ी से भरे बोरे को जब्त कर अपने साथ लेकर गई। अस्पताल परिसर में एक साथ दस मानव खोपड़ी बरामद होने के बाद से वहां कॉलोनी में रहने वाले लोगों एवं इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती रोगियों में भय का माहौल बन गया है।

इस बीच पुलिस का मानना है कि किसी आदमी ने पकड़े जाने के भय से जानबूझकर अस्पताल परिसर में मानव खोपड़ी से भरे बोरे को झाड़ियों के बीच फेंक दिया होगा। वहीं एक साथ इतनी संख्या में मानव खोपड़ी बरामद होने से तरह तरह के सवाल पैदा हो रहे है। इसमें प्रमुख बात अभी यही है कि आखिरकार किसने और क्यों इन मावन खोपड़ियों को अस्पताल परिसर में फेंका। साथ ही यह भी सवाल हवा में तैर रहा है कि इतनी संख्या में मानव खोपड़ी कहां से और किस उद्देश्य के लिए यहां लाई गई थी।

फिलहाल माना जा रहा है कि यह हरकत मानव हड्डियों की तस्करी करने वाले व्यक्ति या किसी तांत्रिक की हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि किसी ने हत्या जैसी घटना को अंजाम देने के बाद प्रमाण नष्ट करने के लिए यहां पर खोपड़ी फेंक दी होगी। 

chat bot
आपका साथी