ब्रजराजनगर व बंधबहाल में सिदूर खेला कार्यक्रम संपन्न

शनिवार को नगर के बंगाली समाज की सुहागिन महिलाओं ने भक्तिभाव व उल्लास के वातावरण के साथ सिंदूर खेला किया। स्टेशन पाड़ा में बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने मां को सिदूर लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:00 AM (IST)
ब्रजराजनगर व बंधबहाल में सिदूर खेला कार्यक्रम संपन्न
ब्रजराजनगर व बंधबहाल में सिदूर खेला कार्यक्रम संपन्न

संसू, ब्रजराजनगर : शनिवार को नगर के बंगाली समाज की सुहागिन महिलाओं ने भक्तिभाव व उल्लास के वातावरण के साथ सिंदूर खेला किया। स्टेशन पाड़ा में बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने मां को सिदूर लगाया। इसके बाद उनका आशीर्वाद ग्रहण कर आपस में एक-दूसरे को सिदूर लगाया। कार्यक्रम में काजल घोष, चंदना घोष, सुलेखा राय, रानी घोष, सोना घोष, वर्षा, माया मजूमदार, शेफाली दास समेत बंगाली समाज की अनेक महिलाएं शामिल हुई। चंदना घोष ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर बंगाली समाज की ओर से दो तिथियों का विशेष रूप से पालन किया जाता है। अष्टमी तिथि को पुष्पांजलि व दशमी को सिदूर खेला किया जाता है। ज्ञात हो कि इस स्थान पर बंगाली समिति ब्रजराजनगर द्वारा पिछले 22 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन में समिति के अध्यक्ष हरि घोष तथा सचिव रवि घोष के नेतृत्व में मंटू घोष, सजन मजूमदार, राजू घोष, भीखू राय, बापी घोष, तपन इत्यादि ने पूजा का आयोजन किया। इसी प्रकार, बंधबहाल में भी मां मंगला मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली समाज समेत अन्य समाज की महिलाओ की ओर से सिदूर खेला का आयोजन किया गया। मां की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें सिदूर लगाकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदूर लगाया। सिंघवाहिनी सांस्कृत संघ मैदान में किया गया रावण दहन : झंडा चौक स्थित सिघ वाहिनी सांस्कृत संघ मैदान में शुक्रवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित हो कि कोविड नियम के तहत रावण दहन के आयोजन पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया था। परंतु सिघ वाहिनी सांस्कृत संघ मैदान में चार फुट के रावन का पुतला दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

chat bot
आपका साथी