झाडे़श्वरी दिव्यांग विद्यालय में मना विश्व दिव्यांग दिवस

शहर के बुरोमाल के बुढापारा में स्थित झाडे़श्वरी स्वतंत्र दिव्यांग विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवश का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त जिलाधिश लकेंश्वर आमतसम्मानित अतिथि के रुप में जिला समाज कल्याण अधिकारी गोपलक्ष्मी होता उपखंडिय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रतिभा बेहरा अधिवक्ता तथा मुख बधिर संघ के जिला अध्यक्ष यापन राय चौधरी झारसुगुड़ा चैम्बर आफ कार्मश के अध्यक्ष हीरालाल लोकचंदानी स्त्री प्रस्तुती विशेषज्ञ डा. सविता रमानी आदी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:30 AM (IST)
झाडे़श्वरी दिव्यांग विद्यालय में मना विश्व दिव्यांग दिवस
झाडे़श्वरी दिव्यांग विद्यालय में मना विश्व दिव्यांग दिवस

संसू, झारसुगुड़ा : शहर के बुरोमाल के बुढापारा में स्थित झाडे़श्वरी स्वतंत्र दिव्यांग विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवश का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त जिलाधिश लकेंश्वर आमत,सम्मानित अतिथि के रुप में जिला समाज कल्याण अधिकारी गोपलक्ष्मी होता, उपखंडिय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रतिभा बेहरा, अधिवक्ता तथा मुख बधिर संघ के जिला अध्यक्ष यापन राय चौधरी, झारसुगुड़ा चैम्बर आफ कार्मश के अध्यक्ष हीरालाल लोकचंदानी, स्त्री प्रस्तुती विशेषज्ञ डा. सविता रमानी आदी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय कि अध्यक्ष ममता दास ने सुचना प्रदान की। वहीं स्वागत भाषण विद्यालय परिचालना समिति के प्रशासक अनन्तराम साहु ने दिया। र्पुवतन छात्र अक्षय तिवारी कि पुरोहित में विद्यालय के दिव्यांग छात्र छात्राओं ने संगीत प्रसुत किया था। परिचालना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कवि निकुंज बिहारी ज्योतिष ने सभा कि अध्यक्षता कि थी। इस अवसर पर र्पुव में आयोजित विभिन्न खेल खुद प्रतियोगिता के विजेताओ को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया था। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्थापक विवेकानन्द मिश्रा ने किया था। इस अवसर पर परिचालना समिति के सचिव विजय सहगल,सदस्य रवि साहु, नमिता नाथ, सुलोचना साहु, कौसत्व कुंअर व कान्हा नायक आदी उपस्थित थे। अन्त में सचिव हरिशंकर पुरोहित ने धन्यवाद अर्पण किया था। परेखपाड़ा में जंघा बड़देव के नूतन विग्रह की स्थापना : झारसुगुड़ा जिला के कोलाबीरा ब्लाक स्थित केलडामाल के समीप परेखपाड़ा में गौंड समाज के ईष्ट देव जंघा बड़देव के नूतन विग्रह की स्थापना की गई। आयोजकों की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, परेखपाड़ा के कृपानिधि पारेख की धर्मपत्नी द्रौपदी को जंघा बड़देव के नूतन विग्रह की स्थापना के लिए सपना में आदेश मिला था। इसके बाद सियालरमा जंगल में जिस पेड़ को काटा जाना था, उसकी पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पेड़ को काट कर नूतन विग्रह तैयार किया गया। फिर सामाजिक विधि-विधान से विग्रह की प्रतिष्ठा की गई। रेडलाइट गांव के कैलाश कुमुरा व अरुण मांझी ने पुजारी के दायित्व का निर्वाह किया। इस अवसर पर पारेखपाड़ा गांव के लोगों के साथ सियालरमा, गुडीगां, केलडामाल आदि गांव के गौंड समाज के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी