दुआनमुंडा बना जिला वालीबॉल चैंपियन

झारसुगड़ा जिला खेल संघ द्वारा लखनपुर ब्लॉक के झारगाव में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार शाम को समापन हुआ ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:25 AM (IST)
दुआनमुंडा बना जिला वालीबॉल चैंपियन
दुआनमुंडा बना जिला वालीबॉल चैंपियन

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर: झारसुगड़ा जिला खेल संघ द्वारा लखनपुर ब्लॉक के झारगाव में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार शाम को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में दुआनमुंडा की टीम ने झाड़गांव को 25-15 एवं 25-18 के अंतर से हराकर वर्ष 2019 का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बेहरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेल संघ के मानस आचार्य, वालीबॉल के सचिव विष्णु चरण नायक, पूर्व सरपंच राजेंद्र साहू सम्मानित अतिथि थे। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया तथा श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मनोनयन जिला वालीबॉल टीम में किया गया है। दुआनमुंडा के शरत नायक को सर्वश्रेष्ठ हिटर तथा सुरेश कालो को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी आगामी 23 नवंबर को पारादीप में होने वाली अंतरजिला वालीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी