केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू ने अमृतधारा का किया लोकार्पण

मारवाड़ी युवा मंच व जागृति शाखा की ओर से कुचिंडा हाई स्कूल में शुक्रवार को ठंडा पानी प्रकल्प अमृतधारा का लोकार्पण केंद्रीय आदिवासी व जलशक्ति मंत्री विशेश्वर टुडू ने किया। लोकार्पण समारोह में संबलपुर सांसद नितेश गंगदेव रेंगाली विधायक नौउरी नायक पूर्व विधायक रवि नारायण नायक आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 07:30 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू ने अमृतधारा का किया लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू ने अमृतधारा का किया लोकार्पण

संसू, बामड़ा : मारवाड़ी युवा मंच व जागृति शाखा की ओर से कुचिंडा हाई स्कूल में शुक्रवार को ठंडा पानी प्रकल्प अमृतधारा का लोकार्पण केंद्रीय आदिवासी व जलशक्ति मंत्री विशेश्वर टुडू ने किया। लोकार्पण समारोह में संबलपुर सांसद नितेश गंगदेव, रेंगाली विधायक नौउरी नायक, पूर्व विधायक रवि नारायण नायक, युवा मंच के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, जागृति मंच की अध्यक्ष राखी अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राजेश शर्मा, दिलीप गुप्ता, नीरज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल समेत मंच के कई सदस्य उपस्थित थे। असंगठित श्रमिक कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन : अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस की झारसुगुड़ा जिला शाखा की ओर से गुरुवार की शाम को ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश साइस की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा गरीब किसानों की हत्या किए जाने को लेकर भाजपा की निदा की गई। साथ ही आरोपित मंत्री पुत्र को अविलंब गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की गई। मौके पर संस्था के राज्य संयोजक प्रमोद पंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष संवित पटेल, बिट्टू लांबा, प्रदीप भट्टाचार्य, अरुण शर्मा, एस यादव, किशोर वर्मा, गोकुल तांडी, पप्पू गुप्ता, दिनेश पासवान, संजीव, नरेश इत्यादि उपस्थिति थे। दो वर्ष बाद भी निराश हैं एफसीआइ के कर्मी : झारसुगुड़ा के बालीजोरी स्थित भारतीय खाद्य निगम से वर्ष 2019 में छंटनी किए गए कर्मचारी दयनीय स्थिति में जीवनयापन कर रहे हैं। फिलहाल संबंधित कर्मचारी एफसीआइ के मुख्य गेट के सामने अपने बच्चों के साथ धरना पर बैठे हुए हैं। उनके स्थान पर जिन नए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की गई है, उन्हें कार्यालय के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। इस कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नव नियुक्त सुरक्षा कर्मी बिना काम किए बाहर रह कर वेतन पा रहे हैं। यह आरोप धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों ने लगाया है। हटाए गए सुरक्ष कर्मी कई वर्षों से एफसीआइ में काम करते आ रहे थे। चूंकि एफसीआइ का सुरक्षा दायित्व समय-समय पर विभन्न कंपनी लेती रहती है। इस कारण इनकी स्थिरता नहीं रहती है। हटाए गए सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वर्ष 2019 में भुवनेश्वर की राजीव कुमार सिक्योरिटी कंपनी ने ठेका लिया था। वे पिछले दो वर्ष से धरना पर बैठे हैं। फिर भी उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

chat bot
आपका साथी