शिकार के लिए बिजली का तार बिछाने वाले दो गिरफ्तार

संसू ब्रजराजनगर लखनपुर ब्लॉक के कुशमेल गांव के समीप जंगल में जानवरों के शिकार के लिए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:04 PM (IST)
शिकार के लिए बिजली का तार 
बिछाने वाले दो गिरफ्तार
शिकार के लिए बिजली का तार बिछाने वाले दो गिरफ्तार

संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक के कुशमेल गांव के समीप जंगल में जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार में उलझ कर कुशमेल गांव के 60 वर्षीय ठंडाराम सा के घायल होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुशमेल निवासी 32 वर्षीय दिलेश्वर नायक तथा 35 वर्षीय सन्यासी खमारी शामिल हैं। सोमवार को उन्हें कोर्ट चालान के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ज्ञात हो कि 15 अक्टूबर को ठंडाराम शौच के लिए जंगल की ओर गया था। जहां शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार में उलझकर वह गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग से उस समय तार में करंट नहीं होने से उसकी जान बच गई। घायल अवस्था में उसके घरवालों ने उसे झारसुगुड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन उसके पुत्र सूरथ सा ने इस बाबत कनकतोरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिछाए गए तार में नजदीक के एक 11 केवी के खंभे से हुकिग करके बिजली प्रवाहित की गई थी। वहीं दूसरी ओर, इलाके के बुद्धिजीवियों का कहना है शिकारियों की जाल में कई बार पालतू पशुओं के साथ कई ग्रामीण भी फंस चुके हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी