झारसुगुड़ा में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव

शनिवार की देर रात झारसुगुड़ा जिले से और दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 01:10 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:20 AM (IST)
झारसुगुड़ा में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव
झारसुगुड़ा में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव

संसू, ब्रजराजनगर : शनिवार की देर रात झारसुगुड़ा जिले से और दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इससे पहले दिन में ब्रजराजनगर से 19 तथा झारसुगुड़ा से चार मरीज अर्थात कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी सामने आई थी। देर रात में ब्रजराजनगर के थाना रोड स्थित एनएसी बालिका उच्च विद्यालय में बने टीएमसी से एक युवती तथा झरसुगुड़ा के मूंगापाडा से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है।

chat bot
आपका साथी