त्रिनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव मना

गांधी चौक स्थित त्रिनाथ मंदिर का 27 वां वार्षिकोत्सव रविवार को आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:39 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
त्रिनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव मना
त्रिनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव मना

संसू, ब्रजराजनगर : त्रिनाथ मंदिर, गांधी का 27 वां वार्षिकोत्सव रविवार को आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। दिन में तीनों देवों का महास्नान, नैवैद्य अर्पण, हवन यज्ञ एवं पुष्पांजलि आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदीप कुमार पंडा ने कर्ता का दायित्व निभाया। पुरुषोत्तम रथ, शरत मिश्र, प्रदीप पाटजोशी एवं मित्रभानु मिश्र ने पूजा कार्य संपन्न कराया। शाम को पूजा के उपरांत सुसज्जित रथ में तीनों देवों की शोभायात्रा निकाली गई। इलाके में त्रिदेवों का एकमात्र मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा क्षेत्रीय सांसद सुरेश पुजारी ने भी शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन में तपन कुमार स्वांई, बुलू महापात्र, पवित्र प्रधान, अशोक प्रधान, दिलीप दलेई तरह जोगेंद्र पृष्टि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी