जिलाधीश ने घर जाकर रानी प्रधान को दी बधाई

भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2020 में 194 रैंक में उत्तीर्ण हुई झारसुगड़ा की रानी प्रधान ने झारसुगड़ा को गौरवान्वित किया है। रानी की इस सफलता के बाद से उसके सरबाहल स्थित घर में उसे बधाई देने वालों का तांता सा लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:30 AM (IST)
जिलाधीश ने घर जाकर रानी प्रधान को दी बधाई
जिलाधीश ने घर जाकर रानी प्रधान को दी बधाई

संसू, झारसुगुड़ा : भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2020 में 194 रैंक में उत्तीर्ण हुई झारसुगड़ा की रानी प्रधान ने झारसुगड़ा को गौरवान्वित किया है। रानी की इस सफलता के बाद से उसके सरबाहल स्थित घर में उसे बधाई देने वालों का तांता सा लगा है। वहीं झारसुगुडा़ जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल ने सरबाहल स्थित रीना के घर पहुंच कर उसको बधाई देने के साथ ही उसे सम्मानित करने के साथ अपने हाथों से रीना को मिठाई खिलाई। उसके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही अपने आप को सफल प्रशासक के में स्थापित करने के लिए शुभकामना दी। जिलाधीश ने ट्विट कर कहा कि रानी के इस प्रदर्शन ने झारसुगुड़ा वासियों में उत्साह जगा दिया है। उन्होंने ट्विट कर आगे लिखा है कि रीना सरकारी स्कूल व हाई स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के बाद इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने सरकारी स्कूल को अधिक शक्तिशाली व शिक्षा दान की व्यवस्था को और प्रभावी करने की बात कही। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने भी रीना प्रधान को बधाई दी। हरिओम विहार में मिला सात फीट लंबा विषैला सांप : नगर के हरिओम विहार इलाके से शनिवार को सात फीट लंबा विषैला सांप मिला। जानकारी के अनुसार इलाके के अरुण बसाक के घर के रसोई घर में सांप को देख घर की महिलाएं भयभीत हो गईं। सांप फन निकाल कर फुफकार रहा था। सूचना पाकर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई और सांप आलमारी में दुबक कर बैठ गया। घर वालों ने अविलंब इलाके के प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाले गंडघोरा निवासी कृष्णचंद्र कराली से संपर्क किया। इसके बाद कृष्णचंद्र कराली ने सांप को पकड़ा। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी