पानी में केमिकल का गंध आने के बाद सप्लाई बंद

जांच में जुटा विभाग - दूषित पानी पीने से दो लोग हुए बीमार अस्पताल में भर्ती - सप्लाई बंद क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
पानी में केमिकल का गंध 
आने के बाद सप्लाई बंद
पानी में केमिकल का गंध आने के बाद सप्लाई बंद

जांच में जुटा विभाग

- दूषित पानी पीने से दो लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

- सप्लाई बंद कर फिल्टर प्लांट के पानी को किया गया ड्रेन

-----------

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर में सप्लाई वाले पानी में केमिकल का गंध आने की शिकायत के बाद पीएचडी विभाग ने जलापूर्ति बंद कर दिया है। वहीं दूसरी ओर दूषित पानी पीने से इंडस्ट्रियल स्टेट अंचल के दो लोग अस्वस्थ हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही किस कारण से नदी के पानी में गंध आ रहा है, उसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है।

पीएचडी के एसडीओ टीके प्रधान के अनुसार गुरुवार कि सुबह 9 बजे दूसरे चरण के पानी सप्लाई के लिए पंचपड़ा से पानी की सप्लाई शुरू की गयी थी। इसके बाद पानी में फिनाइल जैसी गंध आने का शिकायत आने लगी। इसके बाद तुरंत पानी सप्लाई बंद किया गया। तब तक शहरी अंचल में पानी नही पहुंचा था। केवल इंडस्ट्रियल स्टेट व कापुमाल तक ही पानी पहुंचा था। पानी सप्लाई को बंद कर पम्प हाउस को सम्प, फिल्टर प्लांट के पानी को ड्रेन किया गया था। फिर सुबह पानी की सप्लाई पुन: शुरू किया जाएगा। फिर देखेंगे की पानी में गंध है या नही। पीएचडी के कार्यपालक अभियंता क्षमाशील पटेल ने कहा कि किस कारण से ईब नदी से आने वाले पानी में इस तरह की गंध आ रही है। इसकी जांच करने के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे की यह क्या है।

chat bot
आपका साथी