सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

बामड़ा गरपोष केसाइबहाल समेत कुचिंडा अनुमंडल में सुहागिनों ने रविवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु सुखी वैवाहिक जीवन व सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:30 AM (IST)
सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत
सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

संसू, बामड़ा : बामड़ा, गरपोष, केसाइबहाल समेत कुचिंडा अनुमंडल में सुहागिनों ने रविवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन व सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखा था। व्रती महिलाओं ने रात को चांद का दर्शन किया। उसके बाद पूजा-अर्चना कर व्रत तोड़ा। ऐसी मान्यता है कि चंद्र दर्शन व चांद को अ‌र्घ्य देने से पति की आयु लंबी होती है। सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बामड़ा में रात सवा आठ बजे चांद निकला। सुबह में महिलाओं ने स्नान कर करवा माता की पूजा-अर्चना की। उसके बाद करवा चौथ की कथा सुनीं। कुचिंडा मारवाड़ी महिला समिति की जागृति शाखा की सदस्य निशा अग्रवाल के निवास स्थान पर शाम 5 से रात 8 बजे तक करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया था। शाखा अध्यक्ष राखी अग्रवाल और निशा अग्रवाल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शाखा की सभी सदस्यों समेत अन्य सुहागिनें भी शामिल हुईं। करवा चौथ की पूजा करने के साथ-साथ महिलाओं ने आपस में एक-दूसरे को सुहाग का प्रतीक चूड़ी पहनाया। इस अवसर पर विभिन्न गेम्स खेल व नृत्य का भी आयोजन किया गया। भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन : झारसुगुड़ा में भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण के लिए सरबाहल स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे पंडित अजय मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व्यक्ति बालगोविंद मिश्रा, रविंद्र दीक्षित, संदीप अवस्थी, शैलेश तिवारी, उदय शंकर मिश्रा, अतुल शुक्ला, पिंटू पाढ़ी, वासुदेव मिश्रा, सरोज कुमार पंडालो, गंगा प्रसाद पाढ़ी, प्रदीप होता, सुरेश मिश्रा, संजीव तिवारी, सिद्धार्थ अवस्थी, हिमांशु बरपंडा, अजीत पाढ़ी व शर्त तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी