समवाय सेवा समिति कर्मियों के आंदोलन को मिला जिला कृषक संगठन का समर्थन

अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारसुगुड़ा जिला समवाय सेवा समिति के कर्मचारियों द्वारा जिलाधीश कार्यालय के समक्ष जारी आंदोलन शुक्रवार को पांचवे दिन में पहुंच गया है। गुरुवार को झारसुगुड़ा जिला कृषक संगठन के पदाधिकारियों ने आन्दोलनस्थल पर पहुंचकर इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:30 AM (IST)
समवाय सेवा समिति कर्मियों के आंदोलन को मिला जिला कृषक संगठन का समर्थन
समवाय सेवा समिति कर्मियों के आंदोलन को मिला जिला कृषक संगठन का समर्थन

संसू, ब्रजराजनगर : अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारसुगुड़ा जिला समवाय सेवा समिति के कर्मचारियों द्वारा जिलाधीश कार्यालय के समक्ष जारी आंदोलन शुक्रवार को पांचवे दिन में पहुंच गया है। गुरुवार को झारसुगुड़ा जिला कृषक संगठन के पदाधिकारियों ने आन्दोलनस्थल पर पहुंचकर इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। संगठन के अध्यक्ष दिलीप बढ़ई, उपाध्यक्ष तुलाराम सेनापति, शरत पलइ, सलाहकार बिरंचि साहू समेत अनेक किसानों ने वहां पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के पत्र संख्या 14392 को रद्द करते हुए सभी पदों पर सेवा समवाय समिति कर्मचारियों को नियुक्ति प्रदान करने, धान की खरीद व बिक्री को लेकर दोष लगाते हुए समिति के सचिवों तथा अन्य कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही को निरस्त करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने समेत अन्य मांगों के समर्थन में समवाय समिति कर्मचारियों द्वारा 29 नवंबर से जिलाधीश कार्यालय के समक्ष आंदोलन शुरू किया गया था तथा पांच दिन बीत जाने के बावजूद इनकी सुध नहीं ली गई है। शिरडी साईं मंदिर सड़क की मरम्मत व प्रकाश व्यवस्था सुधारने की मांग : नगर के जुनानिमुण्डा स्थित शिरडी साईं मंदिर जाने वाली सड़क में बड़े बडे गड्ढे हो जाने तथा शाम के बाद रास्ते मे अंधकार छाया रहने की वजह से श्रद्धालुओं को भारी तककीफो का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 से जुनानिमुंडा जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत ही दयनीय हो गई है। साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी चौपट हो गई है। इससे खासकर शाम को बाइक में परिवार सहित जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुसिबतो का सामना करना पड़ता है। आने वाली वर्षा ऋतु में यह समस्या और भी भयावह होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए अविलंब इस सड़क की मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद करने की मांग साईं भक्तो द्वारा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी