विमान से झारसुगुड़ा आने वाले यात्रियों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, जाने वालों की होगी स्क्रीनिग

विमान में सफर कर दूसरे राज्यों से झारसुगुड़ा आने वाले यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट से होकर गुजरना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:05 PM (IST)
विमान से झारसुगुड़ा आने वाले यात्रियों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, जाने वालों की होगी स्क्रीनिग
विमान से झारसुगुड़ा आने वाले यात्रियों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, जाने वालों की होगी स्क्रीनिग

संवाद सहयोगी, झारसुगुड़ा

विमान में सफर कर दूसरे राज्यों से झारसुगुड़ा आने वाले यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट से होकर गुजरना पड़ेगा। वहीं झारसुगुड़ा से दूसरे राज्यों के लिए सफर को निकलने वाले यात्रियों को अपनी स्क्रीनिग करानी पड़ेगी। यह जानकारी झारसुगुड़ा एयरपोर्ट के अध्यक्ष किशोर कुमार सेनापति ने दी। उन्होंने कोविड की जंग में झारसुगुड़ा एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड की स्थिति अब पहले से ज्यादा गंभीर है। जिसे देखते हुए अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि इससे पहले यात्रियों का एंटी जेन टेस्ट कराया जाता था। लेकिन इससे ज्यादा अच्छे व स्पष्ट रिजल्ट आरटीपीसीआर टेस्ट से आने से इसे अब लागू किया गया है। वहीं झारसुगुड़ा से दूसरे राज्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों की स्क्रीनिग करने के बाद ही उन्हें विमान में सफर करने दिया जा रहा है। वहीं 101 से अधिक तापमान वाले व्यक्ति को स्क्रीनिग टेस्ट जरिए प्रवेश करने से रोका जा रहा है। वहीं शारीरिक दूरी का पालन विमान के भीतर करने के लिए एक सीट छोड़कर एक सीट पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

-------------

कुंभ मेले से लौट रहे लोगों ने बढ़ाई चिता

संसू, झारसुगुड़ा : कुंभ मेले में गए लोगों के वापस लौटने से वर्तमान में झारसुगुड़ा जिले के छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में चिता बढ़ गई है। जिले के लखनपुर ब्लाक के दूरदराज अंचल से बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ सीमा में स्थित पुशोर गांव से एक तीर्थयात्री बस से हरिद्वार गए थे। वहां से वापस लौट रहे लोगो में कईयों को बुखार व अन्य लक्षण देखे जा रहे हैं। वहीं कुंभ से लौट रहे लोगों के संबंध में प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं होने से जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने कि आशंका बढ़ गई है। इनकों ना तो क्वारंटाइन ही किया जा रहा है, और ना ही ही इनका स्वाब परीक्षण ही हो पा रहा है। जो सीमावर्ती अंचल में संक्रमण को बढ़ावा देने में सहायक हो रहा है। सीमावर्ती गांव जामगांव, बीजपाली, नाचेनमुरा, अकुली व हेमगीर आदि अंचल में कोरोना संक्रामितों के पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भय का वातावरण देखा जा रहा है। इस संबंध में जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल से पूछने पर उन्होंने कहा की जिला से एक मात्र व्यक्ति कुंभ गया था, जिसकी सूचना जिला प्रशासन के पास है। और उसके लौटने के बाद उसे क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जिलाधीश ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुशोर से हो कर जाने वाले सीमावर्ती अंचल के लोगों के विषय में सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी