रांची को हराकर राउरकेला ने जीती एम्बिशन क्रिकेट प्रतियोगिता

पूल ए से फाइनल में पहुंची जिमखाना राउरकेला का मुकाबला पूल बी से पहुंची रॉकमैन रांची से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राउरकेला ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 227 रन बनाकर रांची को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरे रांची के सभी खिलाड़ी मात्र 37.4 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गए और राउरकेला ने प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:00 AM (IST)
रांची को हराकर राउरकेला ने जीती एम्बिशन क्रिकेट प्रतियोगिता
रांची को हराकर राउरकेला ने जीती एम्बिशन क्रिकेट प्रतियोगिता

संसू, ब्रजराजनगर : एम्बिशन क्लब द्वारा बूढ़ीजाम खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार की शाम को खेला गया। पूल ए से फाइनल में पहुंची जिमखाना राउरकेला का मुकाबला पूल बी से पहुंची रॉकमैन रांची से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राउरकेला ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 227 रन बनाकर रांची को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरे रांची के सभी खिलाड़ी मात्र 37.4 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गए और राउरकेला ने प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। शाम को क्लब के उपाध्यक्ष अनिरुद्ध केवट की अध्यक्षता में आयोजित समापन सहपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुरेश पुजारी, सम्मानित अतिथि के तौर पर ओडिशा क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मेहताब खान, ओरिएंट कोलियरी के उप क्षेत्रीय प्रबंधक जेके सिन्हा, पूर्व विशिष्ट खिलाड़ी अरविंद सिंह एवं रविदर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सेनापति, अमरेंद्र राय तथा रघुनंदन पंडा उपस्थित थे। अथितियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। राउरकेला के स्वास्तिक सामल को मैन ऑफ द मैच तथा कृष्णा पल्लै को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। रांची के प्रशांत सुमन को प्रतियोगिता का श्रेष्ठ गेंदबाज तथा एम्बिशन क्लब ब्रजराजनगर के रोशन प्रसाद को श्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। खेल का संचालन प्रज्वल पटेल तथा पार्थसारथी अशोक ने किया। बता दें, छह जनवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल आठ दलों ने अंश ग्रहण किया था। प्रतियोगिता के आयोजन में संजय दुबे, सुब्रत चैनी, रमेश यादव, धीरेन रावल, अशोक अमले, दीपनारायण सिंह, गुलाब यादव, विवेक नायक इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी