बीजद व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मस्तान वली

आगामी 25 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन एवं संकल्प रैली कर ओडिशा में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 04:34 PM (IST)
बीजद व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मस्तान वली
बीजद व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मस्तान वली

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : आगामी 25 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन व संकल्प रैली कर ओडिशा में चुनाव का बिगुल फूकेंगे। सालों से सूबे सत्तासीन नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार ने केवल लोगों को झूठे वायदे देकर ठगा है। आज राज्य मे किसान आत्महत्या कर रहे है। राज्य में 80 लाख से अधिक युवा बेरोजगार हैं, 40 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं, डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। राज्य मे महिलाएं सुरक्षित नही हैं। राज्य मे कानून नाम की कोई चीज ही नही है, राज्य के मंत्री महिला उत्पीड़न, हत्या व बलात्कार जैसी संगीन घटना मे अपरोक्ष रूप से शामिल पाये गए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने राज्य का विकास किया है, क्या यही विकास है।

ये बातें मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एआइसीसी के सचिव मस्तान वली ने कही। उन्होंने कहा कि बीजद व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इन दोनों दलों में अंदरूनी सांठगांठ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी महज जुमलेबाजी कर लोगों को बेवकूफ बना रहे है। इन दोनों सरकारों ने सिवाय जुमलेबाजी के कुछ काम नहीं किया है। अब चुनाव सामने आ रहा है तो जनता को बरगलाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणा कर रहे हैं। वली ने दल छोड़ने वाले विधायक नवदास पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि वे अपने दम पर जीतते हैं तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर दिखाएं तो पता चलेगा कि वह कितने सक्षम हैं। राज्य के पूर्व उप-वाचस्पति संतोष ¨सह सलूजा ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान मर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय राज्य सरकार का काम केवल घोषणा करने तक ही सीमित हो गया है। डॉ. हामिद हुसैन ने कहा कि झारसुगुडा कांग्रेस के लिए यह शुभ संकेत है कि यहां से कारोबारी राजनीति खत्म हो गई है। राज्य सरकार अपनी खिसकती सियासी जमीन बचाने कांग्रेस के नेताओ को पैसे व कानूनी मुकदमा में फंसाने का डर दिखाकर अपने साथ कर रही है। लेकिन बीजद में जाने वाले कांग्रेस नेताओं की बीजद में कैसी हालत होती है, यह किसी से छिपी नहीं है। प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के राजू षाड़ंगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश पंडा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भरत अवस्थी, महिला शहर अध्यक्ष रूबीना खान, पूर्व विधायक वीरेंद्र चंद्र पांडे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुदिप्ता साहू सहित प्रशांत त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, फकीर नायक, सियाराम दास, मनीष वाजपेयी, मनोज देहरी, शैलेश तिवारी, रमा मेसराम, निखिल घोष, राजेंद्र करो, गुड्डू अवस्थी, प्रकाश श्रीवास प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी