'लॉ ऑफ क्राइम' की युवा लेखिका राधिका ने किया ब्रजराजनगर को गौरवान्वित

संसू झारसुगुड़ा ब्रजराजनगर की एक और बेटी ने कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राअ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:15 AM (IST)
'लॉ ऑफ क्राइम' की युवा लेखिका राधिका ने किया ब्रजराजनगर को गौरवान्वित
'लॉ ऑफ क्राइम' की युवा लेखिका राधिका ने किया ब्रजराजनगर को गौरवान्वित

संसू, झारसुगुड़ा : ब्रजराजनगर की एक और बेटी ने कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं के लिए 'लॉ ऑफ क्राइम' नामक पुस्तक लिख कर राष्ट्रीय स्तर पर ब्रजराजनगर का नाम रौशन किया है। यह पुस्तक न सिर्फ न्यायपालिका वरन नीट, गेट एवं एलएलएम के परीक्षार्थियों के लिए भी उपयोगी है।

बता दें, लमटीबहाल निवासी रामसहाय शर्मा की पौत्री तथा सुरेश शर्मा की पुत्री राधिका शर्मा ने एसओए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, भुवनेश्वर से बीबीए, एलएलबी होनर्स के साथ उत्तीर्ण करते हुए राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीश गडकरी से स्वर्णपदक हासिल करने का सौभाग्य प्राप्त किया था। जिसके बाद उसने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा से संवैधानिक एवं प्रशासनिक के कानून में एलएलएम की डिग्री हासिल की। बता दें राधिका द्वारा लिखित एवं 'लॉ ऑफ क्राइम' पुस्तक में कुल 1000 छोटे सवालों का उत्तर दिया गया है, एवं कानून के छात्रों के लिए यह अत्यंत उपयोगी साबित होने की बात कानून के विशेषज्ञों द्वारा कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी