जिलास्तरीय क्वीज में आशुतोष ने मारी बाजी

शक्ति संरक्षण दिवस के अवसर पर राज्य शक्ति व पर्यावरण विभाग की ओर से नगरपालिका हाईस्कूल पुरानाबस्ती मे जिलास्तरिय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:17 AM (IST)
जिलास्तरीय क्वीज में आशुतोष ने मारी बाजी
जिलास्तरीय क्वीज में आशुतोष ने मारी बाजी

संवाद सूत्र, झारसुगुडा़ : शक्ति संरक्षण दिवस पर राज्य शक्ति व पर्यावरण विभाग कि ओर से नगरपालिका हाईस्कूल, पुरानाबस्ती में जिलास्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल बेलपहाड़ के छात्र आशुतोष परिडा प्रथम, पंचायत समिति हाईस्कूल की झांसी बड़ी द्वितीय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बंदबहाल के अम्रतांशु त्रिपाठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ललित कुमार होता, जिला शिक्षा विभाग के सदानंद दास ने विजेताओं मानपत्र व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। विजेता छात्र-छात्रा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी