पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव में तैयारी, दो प्रमुख दलों में ही होगा खेला

पंचायत चुनाव के लिए प्रक्रिया आरंभ होने के बाद अब गांव-गांव में राजनीतिक वातावरण गर्म होने लगा है। जिला के दो प्रमुख राजनीतिक दल बीजद व भाजपा में सक्रियता बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:00 AM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव में तैयारी, दो प्रमुख दलों में ही होगा खेला
पंचायत चुनाव के लिए गांव-गांव में तैयारी, दो प्रमुख दलों में ही होगा खेला

संसू, झारसुगुड़ा : पंचायत चुनाव के लिए प्रक्रिया आरंभ होने के बाद अब गांव-गांव में राजनीतिक वातावरण गर्म होने लगा है। जिला के दो प्रमुख राजनीतिक दल बीजद व भाजपा में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं, कांग्रेस में कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है। ज्ञात हो कि पिछले पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी थी। मगर वर्तमान में स्थिति बिल्कुल अलग है। पिछले पंचायत चुनाव में कांग्रेस से विजयी हुए सभी समिति सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष व सरपंच सभी बीजद में शामिल हो चुके हैं। साधारण निर्वाचन के पूर्व कांग्रेस से विधायक रहे नव किशोर दास कांग्रेस छोड़ कर बीजद में शामिल हो गए थे। उनके साथ उनके सभी समर्थक बीजद में शामिल हो गए थे, जिससे जिला में कांग्रेस काफी कमजोर हो चुकी है। वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस बीजद व भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार निर्वाचन बीजद व भाजपा के बीच ही होगा। जिला में बीजद का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री नंद किशोर दास, ब्रजराजनगर विधायक किशोर महांती कर रहे हैं। वहीं भाजपा का नेतृत्व सांसद सुरेश पुजारी, राज्य भाजपा सचिव टंकधर त्रिपाठी व विधायक प्रार्थी दिनेश जैन के हाथों में है। वहीं कांग्रेस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष भरत अवस्थी के साथ है, जो फिर से जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। एमसीएल ने वितरित किए जूट के थैले : एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र की ओर से सीएसआर नीति के तहत बुधवार को झारसुगुड़ा ब्लॉक के राजपुर गांव की पुराना बस्ती इलाके में जूट के थैलों का वितरण किया गया। स्वच्छता अभियान-2021 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसआर विभाग के ऐनुल हुदा व अजित पाढ़ी ने लोगो को प्लास्टिक का व्यवहार न करने की सलाह दी। साथ ही हमेशा जूट अथवा कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने का परामर्श दिया। मौके पर राजपुर के समिति सदस्य गणेश राम बाग व नेताजी क्लब के राजीव पाटजोशी इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी