खेल का मैदान बना सब्जी बाजार

झारसुगुड़ा में बाजार के लिए जगह ही नहीं है। सब्जी विक्रेताओं को जहां जगह मिली वहीं बाजार लगा देते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:30 AM (IST)
खेल का मैदान बना सब्जी बाजार
खेल का मैदान बना सब्जी बाजार

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा में बाजार के लिए जगह ही नहीं है। सब्जी विक्रेताओं को जहां जगह मिली, वहीं बाजार लगा देते हैं। जहां खाली जगह मां दिखा वहां धीरे-धीरे पूरा बाजार बिठा देते हैं। कुछ वर्ष पहले तक रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के बीच रेलवे का खेल मैदान हुआ करता था। पहले इस स्थल पर साप्ताहिक शुक्रवारी बाजार लगाया गया, जो धीरे-धीरे दैनिक बाजार में परिणत हो गया। इस क्रम में शहर का एक और खेल मैदान जो बीटीएम में स्थित है, वह भी सब्जी बाजार में परिणत होने लगा। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में शहर के ये दोनों खेल मैदान पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा होजाएगा। युवकों के खेलने के लिए मैदान भी नहीं बचेंगे। मजबूरन उन्हें सड़क किनारे खेलना पड़ेगा, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। ज्ञात हो कि भास्कर सुता मिल (बीटीएम) के कारण झारसुगुड़ा को शिल्प शहर कहा जाता था। परंतु वर्तमान में बीटीएम इतिहास बन गया है। बीटीएम बहुमूल्य जमीन छोड़ गया है। इस जमीन पर वर्तमान में असमाजिक तत्वों का अड्डा है। अवैध कब्जाधारियों के लिए यह जमीन सोने की खदान बन गई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना महामारी के कारण प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बाजारों को बंद करा कर बीटीएम खेल मैदान में अस्थाई बाजार लगाने की अनुमति दी गई थी। अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है। साप्ताहिक बाजार फिर से अपनी जगह पर शुरू हो चुके हैं। परंतु बीटीएम खेल मैदान में अस्थाई तौर पर शुरू किया गया बाजार बंद नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर सब्जी विक्रेताओं ने इसे स्थाई सब्जी मंडी में परिणत कर दिया है। यहां से सब्जियों की थोक बिक्री की जाती है। साथ ही कुछ व्यवसायियों ने यहां अस्थाई निर्माण भी आरंभ कर दिया है। कुछ अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा कर अस्थाई दुकान बनाकर उसे भाड़े पर लगा दिया है। जहां एक ओर सरकार राज्य भर में खेल मैदानों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं झारसुगुड़ा प्रशासन के मालिकाना हक में रहने वाले मैदानों को इस प्रकार नष्ट किया जा रहा है, जिससे खेल प्रेमियों में असंतोष है।

chat bot
आपका साथी