सिपाही व कांस्टेबल का पासिग आउट परेड संपन्न

सेकंड बटालियन ओएसएपी के परेड मैदान में 25 वीं सिपाही व कांस्टेबल पासिग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा पुलिस स्वतंत्र महा निर्देशक (स्वतंत्र आरक्षी वाहिनी ) डा. मनोज कुमार छाबड़ा ने अंश ग्रहण कर कहा की झारसुगड़ा सेकेंड बटालियन ओएसएपी राज्य का सबसे अच्छा ट्रेनिग सेंटर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST)
सिपाही व कांस्टेबल का पासिग आउट परेड संपन्न
सिपाही व कांस्टेबल का पासिग आउट परेड संपन्न

संसू, झारसुगड़ा : सेकंड बटालियन ओएसएपी के परेड मैदान में 25 वीं सिपाही व कांस्टेबल पासिग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा पुलिस स्वतंत्र महा निर्देशक (स्वतंत्र आरक्षी वाहिनी) डा. मनोज कुमार छाबड़ा ने अंश ग्रहण कर कहा की झारसुगड़ा सेकेंड बटालियन ओएसएपी राज्य का सबसे अच्छा ट्रेनिग सेंटर है। यहां सभी तरह की सुविधा भी उपलब्ध है। पासिग आउट परेड में शामिल सभी सिपाही व कांस्टेबलों से कहा की आज से आप सभी ओडिशा पुलिस के अंग है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही लोगों के रक्षा की जिम्मेदारी आप पर है। मुझे विश्वास है कि आप अपने कार्य में सौ फीसद खरे उतरेंगे। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार दुबे, उपकमांडेंट लक्ष्मण सिंह, भवानी सेठ, सहायक कमांडेंट मानधाता साय, दिलीप साहू सहित बटालियन के अधिकारी एवं झारसुगड़ा एसपी विकास चंद्र दास आदि उपस्थित थे। यहां सेकेंड बटालियन में राज्य के नौ विभिन्न बटालियनों से 108 जवानों को कानून व सुरक्षा के विषय में नौ माह तक प्रशिक्षण दिया गया था। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त जवानों में विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले नौ जवानों को मुख्य अतिथि श्री छाबड़ा ने सम्मानित किया।पासिग आउट परेड के बाद बटालियन के जवानों व बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तीसरी बार भी असफल रहा जमीन मापी का काम : झारसुगुड़ा जिले के कोलाबीरा ब्लॉक अंतर्गत परमानपुर के राजस्व गांव कालीबहाल में स्थित सैकडों एकड़ सरकारी जमीन दो कम्पनी को लीज में प्रदान के लिए प्रशासन की ओर से प्रक्रिया चल रही है। जमीन की नाप जोख कर उसकी स्थिति के विषय में जानने के लिए प्रशासन ने कोलाबीरा तहसीलदार को निर्देश दिया है। इसी के बाद राजस्व विभाग कि ओर से जमीन की नाप जोख के लिए प्रयास शुरु किया गया है। मगर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण तीसरी बार जमीन के नाप जोख का काम असफल हो गया है। विदित हो की पहले दो बार नाप जोख का काम असफल होने के बाद एक बार फिर लोगों को समझा बुझा कर जमीन नापने का काम फिर से शुरु किया गया था। मगर फिर से कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था। वही कुछ लोगो के समर्थन से राजस्व विभाग कि ओर से जमीन का नाप जोख किया जा रहा था। जो पूरा नही हो पाया। तीसरी मर्तबा यह काम असफल रहा। जमीन के नाप जोख के समय कोलाबीरा तहसीलदार दिलीप प्रधान, जिला शिल्प केंद्र अधिकारी बासुदेव नायक, कोलाबीरा आइआइसी सुकुमार त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी