विमान के समय में परिवर्तन का यात्रियों ने किया विरोध

वीर सुरेन्द्र साय विमानतल से उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट एयरवेज के विमान का समय परिवर्तित किए जाने का यात्रियों ने विरोध किया है। यात्रियों के अनुसार परिवर्तित समय के तहत रात 11 बजे दिल्ली पहुंचने पर यात्रियों को आवागमन करने में असुविधा होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:00 AM (IST)
विमान के समय में परिवर्तन का यात्रियों ने किया विरोध
विमान के समय में परिवर्तन का यात्रियों ने किया विरोध

संसू, झारसुगुड़ा : वीर सुरेन्द्र साय विमानतल से उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट एयरवेज के विमान का समय परिवर्तित किए जाने का यात्रियों ने विरोध किया है। यात्रियों के अनुसार, परिवर्तित समय के तहत रात 11 बजे दिल्ली पहुंचने पर यात्रियों को आवागमन करने में असुविधा होगी। दिल्ली में रात 11 बजे मेट्रो भी बंद हो जाती है। यात्रियों ने पूर्व निर्धारित समय-सारणी के तहत ही स्पाइसजेट एयरवेज के उड़ान की मांग की है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी स्पाइस जेट ने 31 मार्च 2019 को नई समय सारणी जारी किया था। उस समय भी यात्रियों ने परिवर्तित समय का विरोध किया था। यात्रियों के विरोध के बाद स्पाइसजेट ने परिवर्तित समय को वापस लिया था। ज्ञात हो कि नौ अक्टूबर को स्पाइस जेट का विमान झारसुगुड़ा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के बाद हैदराबाद पहुंचा था। यात्रियों से कहा गया था कि विमान बेंगलुरु नहीं जाएगा। जब विमान पर सवार 40 यात्रियों ने विरोध किया तो रात्रि दो बजे उन्हें विमान से बेंगलुरु भेजा गया था। विमान पर सवार सभी यात्री सुबह 4:30 बजे बेंगलुरु पहुंचे थे। रात भर यात्रियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। वर्तमान में स्पाइस जेट एयरवेज की मनमानी के कारण झारसुगुड़ा से मुंबई, चेन्नई, पटना, गुवाहाटी व बेंगलुरु आदि के लिए विमान सेवा बंद हो चुकी है। आक्रोशित यात्रियों ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इस मामले को लेकर एक पत्र भी लिखा है। 31 अक्टूबर से परिवर्तित होगा स्पाइस जेट एयरवेज का समय : स्पाइसजेट एयरवेज ने 31 अक्टूबर से झारसुगुड़ा से दिल्ली व दिल्ली से झारसुगुड़ा के बीच विमानों के उड़ान के लिए नई समय-सारणी जारी की है। वर्तमान में दिल्ली से अपराह्न 2:50 बजे स्पाइसजेट का विमान उड़ान भरकर अपराह्न 4:50 बजे झारसुगुड़ा पहुंचता है। इसी प्रकार, झारसुगुड़ा से 05:20 बजे उड़ान भरकर 07:35 बजे दिल्ली पहुंचता है। परंतु अब नई समय-सारणी के तहत स्पाइस जेट का विमान संध्या 5:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और 07:35 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा। इसी प्रकार, झारसुगुड़ा से रात 08:00 बजे विमान उड़ान भरेगा और रात 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी