सादगी एवं समर्पण के मसीहा थे पंडित दीनदयाल : रघुनंदन पंडा

भारतीय जनता पार्टी के विशिष्ट नेता व अंत्योदय कार्यक्रम के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती शनिवार को दल के ब्रजराजनगर मंडल सहित अन्य मंडलो में भी मनाई गई। दल के लमटीबहाल स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रुक्मण धुरवा की अध्यक्षता में अयोजित कार्यक्रम में अनिल नायक कृष्ण मुरारी सिंह नीरज बारिक रामानंद यादव कुंती मेहेर प्रकाश वर्मा अजय सिंह श्लोक सरना इत्यादि कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो चित्र पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:00 AM (IST)
सादगी एवं समर्पण के मसीहा थे पंडित दीनदयाल : रघुनंदन पंडा
सादगी एवं समर्पण के मसीहा थे पंडित दीनदयाल : रघुनंदन पंडा

संसू, ब्रजराजनगर : भारतीय जनता पार्टी के विशिष्ट नेता व अंत्योदय कार्यक्रम के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती शनिवार को दल के ब्रजराजनगर मंडल सहित अन्य मंडलो में भी मनाई गई। दल के लमटीबहाल स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रुक्मण धुरवा की अध्यक्षता में अयोजित कार्यक्रम में अनिल नायक, कृष्ण मुरारी सिंह, नीरज बारिक, रामानंद यादव, कुंती मेहेर, प्रकाश वर्मा, अजय सिंह, श्लोक सरना इत्यादि कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास की धारणा को अमलीजामा पहनाने के लिए शुरू किए गए अंत्योदय कार्यक्रम को भाजपा का मूल मंत्र करार दिया। इसी प्रकार, दल के बेलपहाड़ कार्यालय में मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दल के प्रमोद सेनापति, पारस जायसवल, समीर मिश्र, रमेश साहू, रमेश जायसवाल, विशाल पति, अमन महाराज, मंझरी पृष्टि, टिकिना धल, स्निग्धा पॉल, गौरी पात्र, स्निग्धा बोहिदार, मोनालिसा मोदक, चंद्र प्रकाश तिवारी तथा काजू मोदक इत्यादि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की । सर्वप्रथम बेलपहाड़ नगरपालिका की पूर्व पार्षद तथा दल की नेत्री लिपिका सरकार के असमय निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार, दल के पंचगांव मंडल के टेंगनामाल गांव में जयंती समारोह में दल के जिला महासचिव चकानन सा, सुदाम प्रधान, संजय भोई, उत्तम नेगी, द्वितीय भोई, सुरेंद्र साहू, हराचंद गड़तिया इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। दल के बंधबहाल मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नेता रघुनंदन पंडा ने पंडित दीनदयाल को सादगी एवं समर्पण का मसीहा बताते हुए उन्हें दल का दूरदर्शी नेता करार दिया। पंडित दीनदयाल ने हमेशा एकात्म मनोवाद व अंत्योदय पर दिया जोर : भाजपा टाउन मंडल की ओर से पुराना बस्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि 105वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर झारसुगुड़ा से भाजपा उम्मीदवार रहे दिनेश जैन ने उनके जीवन चरित्र पर अपने विचार रखे। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समुचित समाधान का आश्वासन दिया। भाजपा टाउन मंडल अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. खुर्शीद आलम, मंडल के महासचिव संदीप मिश्रा, रवि नारायण होता, जिला भाजपा सचिव विजय कुमार षाड़ंगी समेत सभी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी तरह, जिले के लैयकरा ब्लाक के सारंगलोई भातलैडा, कुलेमुरा, निक्तीमाल व लैयकरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मंडल अध्यक्ष पंकज बेहरा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अंवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार रखा। कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा एकात्म मनोवाद व अंत्योदय के पालन पर जोर दिया। वर्तमान में देश भी इसी विचार धारा को लेकर आगे बढ़ रहा है। आगामी दिनों में राज्य से लेकर वार्ड स्तर तक समान विचारधारा का प्रतिनिधित्व कैसे स्थापित हो पाएगा, इस दिशा में कार्यकर्ताओं से और अधिक परिश्रम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी