पंचगांव भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के पंचगांव मंडल की सांगठनिक बैठक शुक्रवार को भीखमपाली के घंटेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुई । दल के पंचगांव मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दल के झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष मंगल साहू ने बतौर मुख्य आतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:30 AM (IST)
पंचगांव भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न
पंचगांव भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न

संसू, ब्रजराजनगर : भारतीय जनता पार्टी के पंचगांव मंडल की सांगठनिक बैठक शुक्रवार को भीखमपाली के घंटेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुई । दल के पंचगांव मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दल के झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष मंगल साहू ने बतौर मुख्य आतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज की। दल के जिला महासचिव चकानन सा, जिला उपाध्यक्ष संजय भोई, कृषक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वितीय प्रधान, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम नेगी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश्वर नायक तथा जिला सचिव संजय सलूजा, मंडल महासचिव हीराचंद गर्तिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निमई साहू, आदिवासी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौतम समर्थ, हरिजन मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्जुन निस्तार तथा मंडल उपाध्यक्ष रमणी रंजन साहू समेत पंचगांव मंडल के अनेक दलीय कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस वर्ष लखनपुर ब्लॉक में कम वर्षा की वजह से किसानों की दुर्गति पर चिता व्यक्त की गई एवं प्रशासन से ब्लॉक को सूखाग्रस्त इलाका घोषित करने की मांग की गई। इस माह के अंत मे जन आंदोलन करने तथा लखनपुर तहसील कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न जन हितकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड भेजकर धन्यवाद देने का निर्णय लिया गया। ई-श्रम कार्ड बनाने की आड़ में लोगों को लूट रहे जनसेवा केंद्र : ग्रामीण अंचल में ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर आम लोगों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। भारत सरकार के श्रम व रोजगार कार्यालय मंत्रालय के अनुसार, इस कार्य का दायित्व जनसेवा केंद्र को दिया गया है। सरकार प्रति कार्ड के लिए जनसेवा केंद्र को 17 रुपये देती है। वहीं इस कार्ड के लिए आम लोगों को एक रुपये भी नहीं देने पड़ते हैं। परंतु लैयकरा ब्लॉक के ग्राम्यांच में जनसेवा केंद्र में गैर कानूनी ढंग से आम लोगों का शोषण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उनसे जनसेवा केंद्र में प्रति कार्ड सौ रुपये लिए जा रहे हैं। इस संबंध में जनसेवा केंद्र के मालिक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें ई-कार्ड के लिए सरकार की ओर से प्रति कार्ड 16 रुपये का भुगतान किया जाता है। परंतु साइट नहीं खुलती है। इस कार्ड को बनाने में काफी मेहनत लगता है। इसलिए प्रति कार्ड पचास रुपये ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि यह सेवा निश्शुल्क है। फिर भी जनसेवा केंद्र के संचालक लोगों से सौ रुपये या पचास रुपये प्रति कार्ड ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करा कर जनसेवा केंद्र के संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी