अब बाहर से आने वाले रेलयात्रियों पर कड़ी नजर

अब बाहरी राज्य से आने वाले रेलयात्रियों पर कड़ाई से नजर रखने के लिए जिलाधीश द्वारा निर्देश जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:48 PM (IST)
अब बाहर से आने वाले रेलयात्रियों पर कड़ी नजर
अब बाहर से आने वाले रेलयात्रियों पर कड़ी नजर

संसू, झारसुगुड़ा : अब बाहरी राज्य से आने वाले रेलयात्रियों पर कड़ाई से नजर रखने के लिए जिलाधीश द्वारा निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार जिले के चारों रेलवे स्टेशन झारसुगुड़ा जंकशन, झारसुगुड़ा रोड, ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन व बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से ट्रेन द्वारा आने वाले रेल यात्रियों का पूरा विवरण संग्रह कर पंजीकरण किया जाएगा। और इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी की सूची भी जारी कि गई है। यह सरकारी कर्मचारी जिले के सभी रेलवे स्टेशन में तैनात रहेंगे और बाहर राज्य से यहां आने वाले रेल यात्रियों से उनका पूरा पता ठिकाना व कहां से आए हैं कहा जाएंगे, उनका मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की कॉफी या नंबर का अपने रजिस्टर में पंजीकरण करेंगे। वहीं साथ ही बाहर से आने वालों से कोविड टीका के दोनों डोज का प्रमाण पत्र सहित यहां आने के 72 घंटे के अंदर आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा। बढ़ते कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ओडिशा के बाहरी जिलों से आने वाले यात्रियों का पूरा तथ्य संग्रह करने के साथ ही उनपर प्रशासन कि पैनी नजर रहेगी।

----------------------

19 अप्रैल से बंद होंगे ओडिशा के सारे इंजीनियरिग कालेज

संस, झारसुगुड़ा : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कुछ दिन पहले ही 19 अप्रैल से कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया था। बढ़ती हुई इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए ओडिशा के सारे इंजीनियरिग कालेजों को भी अप्रैल 19 से बंद करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन फिर से लागू किया गया। छत्तीसगढ़ सीमा से लगने वाले ओडिशा राज्य के 10 जिले में रात्रि कालीन क‌र्फ्यू शाम 6 से सुबह 5 बजे तक लागू करने के साथ साप्ताहिक दो दिन बंद करने का सरकार ने फैसला लिया है।

chat bot
आपका साथी