बागी वीरेंद्र पाडे सहित चार उम्मीदवारों का पर्चा खारिज

झारसुगुडा तथा ब्रजराजनगर विधानसभा के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 05:19 AM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:39 AM (IST)
बागी वीरेंद्र पाडे सहित चार उम्मीदवारों का पर्चा खारिज
बागी वीरेंद्र पाडे सहित चार उम्मीदवारों का पर्चा खारिज

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुडा तथा ब्रजराजनगर विधानसभा के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्र से दो-दो उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया। इसमें झारसुगुड़ा से पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय व मनीष शर्मा तथा ब्रजराजनगर क्षेत्र से निर्दलीय सरस्वती बैगड़ व भागवत सा शामिल हैं। वहीं बीजद के नवदास, भाजपा की राधारानी पंडा, बीजद के किशोर महंती, सीपीआइ के रमेश त्रिपाठी समेत 19 उम्मीदवारों का पर्चा वैध पाया गया है। 29 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके बाद किस सीट पर कितने उम्मीदवार मैदान में होंगे, इसका खुलासा हो सकेगा।

झारसुगुड़ा विस से वैध प्रत्याशी

1. नवकिशोर दास (बीजद)

2. महेंद्र नायक (कांग्रेस)

3. दिनेश जैन (भाजपा)

4. स्नेहलता नायक (निर्दलीय)

5. कार्तिकेश्वर घुघुर (बसपा)

6. प्रशांत पटेल (केकेडी)

7.रेखा होता (निर्दलीय)

8. पी नायक - ओडिशा प्रगति दल

9. देवेंद्र बारिक- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

ब्रजराजनगर विधानसभा से वैध प्रत्याशी

1. राधारानी पंडा भाजपा

2. किशोर महंती बीजद

3.रमेश त्रिपाठी सीपीआइ

4. सुभाष बेहरा- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

5. सीताराम रोहिदास बसपा

6. मिथिला छुरिया निर्दलीय

7.अजय प्रसाद मंडल निर्दलीय

8. हरप्रसाद मेहेर निर्दलीय

9. रजनी भुए ओडिशा प्रगति दल

10. मनोज अग्रवाल निर्दलीय

chat bot
आपका साथी