सांसद ने नुआंखाई के लिए की छूट की मांग

संसू ब्रजराजनगर बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश पुजारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:21 AM (IST)
सांसद ने नुआंखाई के लिए की छूट की मांग
सांसद ने नुआंखाई के लिए की छूट की मांग

संसू, ब्रजराजनगर : बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश पुजारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिख कर ओडिशा के महापर्व नुआंखाई पर कोविड महामारी के चलते लगाई गई रोक में छूट देने की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि खेती पर आधारित ओडिशा के यह महापर्व अपनी खूबियों के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्धि है। यह त्योहार ओडिशा की संस्कृति, परंपरा एवम भाईचारा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि नुआंखाई पर्व को भी कोविड के सभी नियमों को मानते हुए विधि विधान से इस पर्व को मनाने की छूट दी जाए। महापर्व के लिए आवश्यक खरीददारी करने के लिए लॉक डाउन नियमो में कुछ ढील देने की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि इस महापर्व को ध्यान में रखते हए राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न गरीब कल्याणकारी योजनाओं की सामग्री तथा धनराशि को इस महापर्व के पूर्व ही दे दिया जाए ताकि लाभुक उल्लास के साथ इस महापर्व को मना सके ।

chat bot
आपका साथी