आदिवासियों के हक के लिए आंदोलन दो अक्टूबर से

सम्मलित आदिवासी समाज झारसुगुड़ा जिला की साधारण निर्वाचन सभा 26 सितंबर को होगी। यह निर्णय समाज की बैठक में लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:00 AM (IST)
आदिवासियों के हक के लिए आंदोलन दो अक्टूबर से
आदिवासियों के हक के लिए आंदोलन दो अक्टूबर से

संसू, झारसुगुड़ा : सम्मलित आदिवासी समाज झारसुगुड़ा जिला की साधारण निर्वाचन सभा 26 सितंबर को होगी। यह निर्णय समाज की बैठक में लिया गया। इसी के साथ आदिवासियों की जमीन आदि से संबंधित मामलों को सरकार इन दिनों जानबूझ कर लंबित रखी है। इस संबंध मे सम्मलित आदिवासी समाज की ओर से जिला प्रशासन बारबार अनुरोध करता आ रहा है। फिर भी इस विषय की अनदेखी की जा रही है। ये बातें बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कही। समाज की ओर से राज्य के मुख्य शासन सचिव से लेकर संबंधित सभी उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनियों के पास भी इस संबंध में फिर से एक बार अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में 44 एग्रो सिटी से संबंधित मामले लंबित पड़े हैं। इस पर कोई फैसला नहीं हो रहा है। आदिवासियों के हक व अधिकार के लिए दो अक्टूबर से समाज की ओर से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में समाज के अध्यक्ष बुंदे धुरवा, मुख्य सलाहकार महेन्द्र नायक, महासचिव प्रभा ओराम, लिगराज प्रधान, अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड समाज के जिला अध्यक्ष डमरुधर नायक, महासचिव श्यामलाल नायक, दिलेश्वर नायक, हरेकृष्ण नायक, पद्मलोचन बुदला, बिहारी बाग, निरंजन प्रधान व मुरली भोई उपस्थित थे। आठ पंचायत के किसानों को मिली फसल बीमा राशि : झारसुगुड़ा जिला के आठ पंचायत के किसानों को फसल बीमा की राशि प्रदान की गई है। गत वर्ष पंचायत में किसानों को उनके बीमा का पैसा नहीं मिला था। जिले के लैयकरा ब्लॉकके तेलियमाल, खुंतामाल, किरमिरा ब्लॉक के नक्सापाली, किरमिरा, झारमुंडा व सुलेही, कोलाबीरा ब्लॉक के रघुनाथपाली व सोडामाल के किसानों के बैंक खाता में शुक्रवार को बीमा की राशि जमा की गई। विदित हो कि हर बार विभिन्न कारण बता कर बीमा कंपनी किसानों को उनकी फसल बीमा की राशि देने में टालमटोल करती आ रही थी। परंतु झारसुगुड़ा विधायक तथा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के हस्तक्षेप के बाद किसानों को उनकी फसल बीमा की राशि मिली है। इसके लिए जिला कृषक संघ के अध्यक्ष दिलीप बढ़ई, महासचिव सागर कुम्हरा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, उपाध्यक्ष शरत पटेल, किरमिरा ब्लॉक के अध्यक्ष तेजराज साहु समेत जिला कृषक संघ के सभी किसानों ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी