मत्स्य जीवी परिवार के छात्र-छात्राओं को मिली मेधावृत्ति

झारसुगुड़ा जिला कार्यालय स्थित डीएमएफ फंड के सभा कक्ष में विश्व मत्स्य दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:30 AM (IST)
मत्स्य जीवी परिवार के छात्र-छात्राओं को मिली मेधावृत्ति
मत्स्य जीवी परिवार के छात्र-छात्राओं को मिली मेधावृत्ति

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला कार्यालय स्थित डीएमएफ फंड के सभा कक्ष में विश्व मत्स्य दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ मत्स्य जीवी के परिवारों के छात्र-छात्राओं को मेधावृत्ति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने महिला स्वयं सहायिका को भी पंचायत में लीज पर लिए गए जलाशय में मछली पालन के लिए प्रोत्साहन दिया। साथ ही सहायता राशी भी प्रदान की। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकारी योजना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही मछली पालन के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीआरडीए के पतिराम मांझी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. ज्योतिर्मय उदगाता, सीडीएम प्रभात कुमार मार्था, सीडीपीओ आलोक कुमार दास, जिला मत्स्य अधिकारी कुकरी चंद्र दास, एडीएफओ विवेक सोलांग समेत ब्लॉकों के मत्स्य संप्रसारण अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला के विभिन्न अंचलों से आए मत्स्य जीवी व मछली पालन करने वालों ने भाग लिया। अंत में जिला मत्स्य अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आदिवासी समाज ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी : राष्ट्रीय जनजातीय आयोग मुर्दाबाद लिखा प्लेट कार्ड दिखाने के आरोप में सम्मिलित आदिवासी समाज की ओर से लैयकरा के टंकधर नायक व कोलाबीरा ब्लॉकके पुरषोत्तम नायक के खिलाफ झारसुगुड़ा टाउन थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। समाज की ओर से आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। मौके पर गोंडवाना गौंड महासभा के राज्य अध्यक्ष तथा सम्मिलित आदिवासी समाज के मुख्य सलाहकार महेन्द्र नायक, सलाहकार प्रभाकर ओराम, महासचिव लिगराज प्रधान, सचिव त्रिलोचन दंडसेना व कोषाध्यक्ष गंगाधर भोई आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी