पूजा मंडप में अधिकतम सात लोगों की होगी उपस्थिति : कल्याणी

कोविड महामारी की पाबंदियों के बीच दुर्गा पूजा महोत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को ओरिएंट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी कल्याणी बेहेरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहायक निरीक्षक आरएस भैसा व पीके परिडा उपसहायक निरीक्षक जलवती केरकेट्टा सुशील नेटी व आरआर परिडा इत्यादि पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:30 AM (IST)
पूजा मंडप में अधिकतम सात लोगों की होगी उपस्थिति : कल्याणी
पूजा मंडप में अधिकतम सात लोगों की होगी उपस्थिति : कल्याणी

संसू, ब्रजराजनगर : कोविड महामारी की पाबंदियों के बीच दुर्गा पूजा महोत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को ओरिएंट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी कल्याणी बेहेरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहायक निरीक्षक आरएस भैसा व पीके परिडा, उपसहायक निरीक्षक जलवती केरकेट्टा, सुशील नेटी व आरआर परिडा इत्यादि पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। महावीर नगर पूजा समिति से अनित चक्रवर्ती, मंडलिया से भानू सिंह, बूढ़ीजाम से अनिरुद्ध केवट, दुर्गानगर से जगन्नाथ साहू उर्फ जग्गा और मंगला मंदिर से शंकर राय समेत अनित भाटी, प्रकाश वर्मा, प्रदीप नायक, संजय दुबे इत्यादि बैठक में शामिल हुए। बैठक में कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। मंडप में अधिकतम सात लोगों की उपस्थिति, साउंड बॉक्स का व्यवहार न करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम न करना व भंडारा का आयोजन न करने की सलाह दी गई। बैठक में उपस्थित पूजा समितियों के अध्यक्षों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। साम‌र्थ्य शिविर में 174 दिव्यांगों की हुई स्वास्थ्य जांच : कोविड पाबंदियों के कारण करीब दो वर्षों के अंतराल के बाद शुक्रवार को ब्रजराजनगर में दिव्यांगों की पहचान के लिए भीम भोई साम‌र्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन कार्य निर्वाही अधिकारी विनय पटेल ने किया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए 234 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया था। शिविर में 174 दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 125 लोगों को प्रमाण पत्र देने के योग्य समझा गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. पीआर पात्र, ईएनटी विशेषज्ञ डा. शंकर प्रसाद पंडा, चक्षु रोग विशेषज्ञ डा. अरुण प्रसाद भोइना, मेडिसिन विशेषज्ञ डा. रंजन पटेल इत्यादि ने दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्रजराजनगर विकास मंच के अध्यक्ष रवि सोनी, लक्ष्य की अध्यक्ष किरण दास, लायंस क्लब के अध्यक्ष पवन शर्मा समेत बुलू सामंत राय, सुवासिनी बुड़ा, साहेब पासवान समेत नगरपालिका के कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। ज्ञात हो कि इस शिविर के आयोजन में ब्रजराज नगर विकास मंच के अध्यक्ष रवि सोनी ने मुख्य भूमिका निभाई। कोविड के नाम पर शिविर का आयोजन नहीं होने से दिव्यांग अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहे थे। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर दिव्यांगों ने जिलाधीश कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया था। फलस्वरूप प्रशासन को इस आयोजन के लिए बाध्य होना पड़ा। मंच के सदस्य रवि सोनी ने शिविर आयोजित करने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी