मानव सेवा संघ ने किया 57वें लावारिस शव का अंतिम संस्कार

स्वयं सेवी संस्था मानव सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को 57वें अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय को-ऑपरेटिव बैंक के समीप झारसुगुड़ा पुलिस ने एक लावारिस शव जब्त किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:30 AM (IST)
मानव सेवा संघ ने किया 57वें लावारिस शव का अंतिम संस्कार
मानव सेवा संघ ने किया 57वें लावारिस शव का अंतिम संस्कार

संसू, झारसुगुड़ा : स्वयं सेवी संस्था मानव सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को 57वें अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय को-ऑपरेटिव बैंक के समीप झारसुगुड़ा पुलिस ने एक लावारिस शव जब्त किया था। शव के पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा गया था। शव की पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने झारसुगुड़ा में अज्ञात शव का संस्कार करने वाली संस्था मानव सेवा संघ को सूचित किया था। सूचना पाने के बाद मानव सेवा सघं के समाजसेवी रमेश गांधी, अधिवक्ता मानस सिन्हा, सोफिया खान व रत्नाकर प्रधान आदि ने मजिस्ट्रेट जोबीता तिर्की व पुलिस कि उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया। ज्ञात हो कि मानव सेवा संघ की ओर से अब तक 57 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। खिदमत कमेटी ने तीन युवतियों की शादी में की मदद : खिदमत कमेटी की ओर से तेलिभाता, मंगल बाजार व ब्रजराजनगर की तीन लड़कियों की शादी में सामान देकर मदद की गई है। जरूरतमंदों की सेवा में खिदमत कमेटी हमेशा आगे रहता है। इससे पूर्व भी कमेटी 35 लड़कियों की शादी में मदद कर चुका है। खिदमत कमेटी की ओर से जरूरतमंद लड़कियों को पढ़ाई में भी मदद की जाती है। इसके अलावा मेडिकल से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी में भी मदद की जाती है। कमेटी की ओर से ऑक्सीजन, राशन वितरण, बाढ पीड़ितों की मदद, वैक्सीन या किसी प्रकार की परेसानी में भी मदद की जाती है। जरूरतमंद लडकियों की शादी में मदद के रूप में सामान उपलब्ध कराने के अवसर पर खिदमत कमेटी के मो. नासिर (गुड्डू), राजू कुरैशी, शेख कलीम, रुबीना खान, शेख शकील कादरी, सोनू यादव, सरस्वती कालिंदी, दीपा बोहिदार, एलिशा सागर, लक्षमी पटनायक, सारिका साह, सुल्तान, रेहान, मो. सोनू, इमरान, अबरार, मुस्तफा, सलमान, पप्पू, नसीम, मुन्ना, बाबला, बबलू, बब्बन, गोरा, अफलजल समेतकमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी