संभावनाओं से भरपूर है झारसुगुड़ा शहर : सिंधिया

उड़ान दिवस के अवसर पर केंद्रीय चलाचल विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को झारसुगुड़ा से उड़ान योजना से जुड़े 52 शहरों के विमानतलों के डायरेक्टर व यात्रा करने वाले यात्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कोलकाता से एक घंटा 15 मिनट की विमान यात्रा कर दोपहर 115 बजे झारसुगुड़ा पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:00 AM (IST)
संभावनाओं से भरपूर है झारसुगुड़ा शहर : सिंधिया
संभावनाओं से भरपूर है झारसुगुड़ा शहर : सिंधिया

संसू, झारसुगुड़ा : उड़ान दिवस के अवसर पर केंद्रीय चलाचल विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को झारसुगुड़ा से उड़ान योजना से जुड़े 52 शहरों के विमानतलों के डायरेक्टर व यात्रा करने वाले यात्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कोलकाता से एक घंटा 15 मिनट की विमान यात्रा कर दोपहर 1:15 बजे झारसुगुड़ा पहुंचे। उड़ान दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झारसुगुड़ा विमानतल परिसर में वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिये उड़ान योजना के तहत मेघालय के सिलांग से विमान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि झारसुगुड़ा शहर संभावनाओं से भरा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झारसुगुड़ा में उड़ान महोत्सव का आयोजन किया गया है। देश के उड़ान योजना में सबसे सफल विमानतल के रूप में झारसुगुड़ा का चयन हुआ है। इसलिए यहां से उत्सव का संचालन किया जा रहा है। झारसुगुड़ा की धरती सामान्य धरती नहीं है। यह धरती क्रांतिकारी, बलिदानी व धार्मिक है। यहां प्रकृति का भंडार है। ओडिशा पावर हाउस है, जिसका अतीत, वर्तमान व भविष्य महत्वपूर्ण है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां कोमलीघोघर, अष्ट शंभू, उलापगढ़, पद्मासनी, पहाडे़श्वर, जागेश्वर, कोलाबीरा किला व ऊषा कोठी जैसे दर्शनीय स्थान हैं। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि व सोच का नतीजा है कि आज उड़ान योजना के तहत देश में विभिन्न स्थानों के लोग विमान सेवा का लाभ उठा रहे हैं। उड़ान योजना के तहत झारसुगुड़ा वीर सुरेन्द्र साय विमानतल का शुभारंभ किया गया और मात्र तीन साल में झारसुगुड़ा विमानतल ने देश भर में सबसे सफल विमानतल का नाम अपने नाम कर लिया। उन्होंने कहा कि झारसुगुड़ा विमानतल का भविष्य उज्जवल है। जल्द ही झारसुगुड़ा विमानतल देश के अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ेगा। इस अवसर पर वेसमारिक विमान चलाचल के चेयरमैन संजीव कुमार, राज्य के वाणिज्य परिवहन मंत्री पद्मनाम बेहरा, बरगड़ सांसद सुरेश पुजारी, सुंदरगढ़ सांसद जुएल ओराम, ब्रजराजनगर विधायक किशोर महंती ने केंद्रीय मंत्री से झारसुगुड़ा विमानतल के विकास व देश के अन्य राज्यों को सीधे यहां से जोड़ने की मांग की। मौके पर रेंगाली, सुंदरगढ़, तलसरा, वीरमित्रपूर व देवगढ़ के विधायक भी मंचासीन थे। अंत में वेसमारिक विमान चलाचल मंत्रालय की सह सचिव उषा पाढ़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी