पहली उड़ान में आश्रम के बच्चों ने किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:59 PM (IST)
पहली उड़ान में आश्रम के बच्चों ने किया सफर
पहली उड़ान में आश्रम के बच्चों ने किया सफर

संसू, झारसुगुड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय विमानतल का लोकार्पण किया। इसके बाद यहां से पहली उड़ान, एयर ओडिशा के विमान को प्रधानमंत्री ने रवाना किया। यह विमान झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए उड़ा और इसमें पहले यात्री के रूप में बेहेरामाल आश्रम स्कूल के सात छात्र छात्राएं, बरोमाल स्वतंत्र दिव्यांग स्कूल की एक दिव्यांग छात्रा ने सफर किया। बेसामरिक विमान चलाचल मंत्रालय की ओर से सभी को निश्शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी गई थी। झारसुगुड़ा के जिलाधीश विभूति भूषण पटनायक के अनुसार, बच्चों के साथ आश्रम स्कूल व स्वतंत्र दिव्यांग स्कूल की शिक्षिका जयंती फुलझरी, नमिता नाथ, शिक्षक धुर्वा, सत्यप्रकाश बारिक, जोन नायक, गोपाल बगर्ती, कविता ओराम, लिप्सा बाग, विनिता हेंब्रम, सपना रोहिदास, कल्पना खड़िया, विमान से रायपुर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने विमान का स्वागत किया। विमानतल के अधिकारियों ने सभी को रायपुर शहर के प्रमुख स्थानों की बस से सैर भी करायी।

chat bot
आपका साथी