कीर्तन देखने गया किशोर झुलसी हालत में लौटा, गंभीर

नगर के चिठुआपाड़ा निवासी 12 वर्षीय किशोर रात के समय घर से निकला था कीर्तन देखने के लिए , सुबह वापस लौटा तो वह 90 फीसद झुलसा हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 09:37 PM (IST)
कीर्तन देखने गया किशोर झुलसी हालत में लौटा, गंभीर
कीर्तन देखने गया किशोर झुलसी हालत में लौटा, गंभीर

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : नगर के चिठुआपाड़ा निवासी 12 वर्षीय किशोर रात के समय घर से निकला तो था कीर्तन देखने के लिए, लेकिन सुबह वापस लौटा तो वह 90 फीसद तक झुलसा हुआ था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बुर्ला मेडिकल रेफर कर दिया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसे किशोर ने जलने को लेकर अलग-अलग कारण बताने से यह मामला पेचीदा होता जा रहा है।

झुलसे किशोर अक्षय ओराम की मां लक्ष्मी ने बताया कि रविवार की रात अक्षय खाना खाने के बाद कीर्तन देखने की बात कहकर निकला। हमने मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और चला गया। सोमवार को तड़के करीब चार बजे वह वापस लौटा तो बुरी तरह से झुलसा हुआ था। उसके जलने का कारण पूछने पर बताया कि वह रात के समय गांव के पास ही झाड़ियों में सो गया था। सुबह नींद खुली तो खुद को जला हुआ पाया। अक्षय स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि उसके साथ रात को कौन था और झाड़ियों में सोया क्यों। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस अस्पताल व अक्षय के घर जाकर जांच में जुटी है। अक्षय का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया है। पुलिस गांव में अक्षय के दोस्त व ग्रामीणों से यह पता कर रही है कि रात को अक्षय को किसने आखिरी बार कहां देखा था।

chat bot
आपका साथी