ब्रजराजनगर में वनरक्षी आवास का उद्घाटन

संसू ब्रजराजनगर वन विभाग के ब्रजराजनगर रेंज कार्यालय परिसर में शनिवार को कंपा निधि से ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:21 AM (IST)
ब्रजराजनगर में वनरक्षी आवास का उद्घाटन
ब्रजराजनगर में वनरक्षी आवास का उद्घाटन

संसू, ब्रजराजनगर : वन विभाग के ब्रजराजनगर रेंज कार्यालय परिसर में शनिवार को कंपा निधि से निर्मित वनरक्षियों के आवास भवन का उद्घाटन हुआ। संबलपुर से आये क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक चित्तरंजन मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। विभाग के ब्रजराजनगर रेंजर आरती नेगी की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में झारसुगुड़ा के वन अधिकारी ललित पात्र ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। मौके पर अतिथियों तथा विभागीय कर्मचारियों द्वारा रेंज कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। फोरेस्टर गौरांग साहू, संदीप चौधुरी, गौरांग त्रिपाठी, फारेस्ट गार्ड सोनम पटेल, तिलोत्तमा मरई, उपेंद्र बेसन तथा बिपिन सा आदि ने आयोजन में सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी