सरबाहल हाई स्कूल परिसर में अवैध कब्जा

संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा शहर के सरबाहल स्थित सरबाहल हाई स्कूल परिसर में अवैध क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:05 PM (IST)
सरबाहल हाई स्कूल परिसर में अवैध कब्जा
सरबाहल हाई स्कूल परिसर में अवैध कब्जा

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर के सरबाहल स्थित सरबाहल हाई स्कूल परिसर में अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को झारसुगुड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ अवैध कब्जे को तोड़ने का अनुरोध किया है।

शिकायत के अनुसार गत लॉकडाउन के समय सरबाहल स्कूल अंचल में कंटेनमेंट जोन किया गया था। उस समय स्कूल के रात्रि पहरेदार व चपरासी ड्यूटी में नही आ रहे थे। वही स्कूल के मैदान में मॉर्निंग व इवनिग वॉक कि अनुमति भी नही थी। इसी का फायदा उठा कर कुछ लोग स्कूल के मैदान के कुछ अंश पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मैदान की चारदीवारी पार कर मैदान में दीवार उठाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से मदद की गुहार की। वहीं स्थानीय लोग भी अवैध निर्माण के खिलाफ थे। स्कूल के प्रधान शिक्षक सत्यब्रत साहू ने कहा कि इस बाबत पुलिस को सूचना दी गयी है।

chat bot
आपका साथी