यहां मां दुर्गा के चरणों में अस्त्र-शस्त्र रख कर जवान करते हैं पूजा

शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरा शहर उत्सव मुखी हो गया है। नवरात्र का पालन करने वाले श्रद्धालु उपवास रह कर मां की पूजा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:00 AM (IST)
यहां मां दुर्गा के चरणों में अस्त्र-शस्त्र रख कर जवान करते हैं पूजा
यहां मां दुर्गा के चरणों में अस्त्र-शस्त्र रख कर जवान करते हैं पूजा

संसू, झारसुगुड़ा : शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरा शहर उत्सव मुखी हो गया है। नवरात्र का पालन करने वाले श्रद्धालु उपवास रह कर मां की पूजा कर रहे हैं। शहर के विभिन्न देवी पीठ में भी रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। महालया के दिन से शहर के आसपास के अंचलों में ज्योति कलश की स्थापना के बाद से ही पूजा की जा रही है। वहीं झारसुगुड़ा शहर के ओएसएपी सेकेंड बटालियन परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में नेपाली परंपरा के तहत पूजा की जा रही है। यहां रहने वाले नेपाली परिवार के सदस्य एकत्रित होकर नवरात्रि उत्सव मनाते आ रहे हैं। दो वर्ष पूर्व तक यहां धूमधाम से पूजा होती थी। परंतु कोरोना के कारण सिर्फ पूजा-अर्चना ही की जा रही थी। इस वर्ष कोविड गाइडलाइन के तहत मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। विदित हो कि वर्ष 2002 में मंदिर का निर्माण नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर की तर्ज पर कराया गया था। यहां मां दुर्गा की पूजा की अलग परंपरा है। ओएसएपी सेकेंड बटालियन के जवान यहां अपने अस्त्र-शस्त्र की सफाई कर मां के चरणों में रख कर उसकी पूजा करते हैं। वर्षो पूर्व यहां पशु बलि दी जाती थी, जो समय के सथ बंद हो गई। दशहरा के दिन बलि की जगह उसके प्रतीक की बलि देकर पूजा की जाती है। नेपाली परंपरा के अनुसार दशहरा के दिन बडे़ बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया जाता है। राज्यव्यापी आंदोलन का समर्थन करेगा जिला गांव साथी संघ : लखनपुर ब्लॉक के समरबगा पंचायत के कुरेमाल डाक बंगला परिसर में रविवार को लखनपुर तथा झारसुगुड़ा ब्लॉक के सभी गांव साथियों की बैठक संपन्न हुई। लखनपुर ब्लॉक गांव साथी संघ के अध्यक्ष आसाराम सा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघ के प्रदेश सचिव प्रफुल्ल स्वाई ने मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष नलिनी प्रधान ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। बैठक में गांव साथियों की समस्याओं व उसके समाधान पर चर्चा की गई। इससे पूर्व जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। अब 11 नवंबर को राज्यव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए जिला गांव साथी संघ के सदस्यों ने समर्थन करने का निर्णय लिया है। बैठक में गांव साथी संघ के लैयकेरा ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम दरका, पीतांबर राणा, लखनपुर ब्लॉक सचिव सावित्री धुरवा, शिवानंद प्रधान, नयन सा, मनबोध गड़तिया, जितेंद्र प्रधान, मृत्युंजय विस्वाल, विवेकानंद प्रधान, जीवर्धन कल्यारी, रोहित कुंवर, संयुक्ता बेहेरा, मधुमिता प्रधान, गीतांजलि धुरवा, जामिनी प्रधान तथा पुष्पा कुंभार इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी