खाद की व्यवस्था करने को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र

संसू ब्रजराजनगर राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नवकिशोर दास ने केंद्र सरकार से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
खाद की व्यवस्था करने को 
स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र
खाद की व्यवस्था करने को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र

संसू, ब्रजराजनगर : राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नवकिशोर दास ने केंद्र सरकार से राज्य के किसानों की खाद की समस्या का अविलंब समाधान के लिए अनुरोध किया है। रसायन एवं खाद मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को लिखे पत्र में ओडिशा की आर्थिक स्थिति में राज्य के किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए राज्य सरकार प्रदेश के किसानों एवं खेती के विकास के प्रति हमेशा प्रयत्नशील रहती है। कृषि के विकास के लिए राज्य सरकार आवश्यक निधि का प्रावधान बजट में करती है। इस वर्ष पूरे प्रदेश एवं झारसुगुड़ा जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने राज्य की खाद की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के खाद की व्यवस्था अविलंब करने का अनुरोध केंद्रीय खाद मंत्री से किया।

chat bot
आपका साथी