हवन-यज्ञ के बीच मनायी गई गीता जयंती
नगर के जगन्नाथ मंदिर मधुबन नगर के रामेश्वर मंदिर तथा स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर समेत बंधबहाल आदि जगहों पर गीता जयंती आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई ।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : शहर के जगन्नाथ मंदिर, मधुबन नगर के रामेश्वर मंदिर तथा स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर समेत बंधबहाल आदि जगहों पर गीता जयंती आध्यात्मिक माहौल में मनायी गई। जगन्नाथ चेतना व गवेषणा संस्थान पश्चिमांचल की ओर से जगन्नाथ मंदिर में गतिकृष्ण पंडा एवं राजश्री पंडा की यजमानी में नौवें वार्षिक गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पंडित सत्यप्रकाश पंडा, अर्जुन पाढ़ी, धनेश्वर पंडा, चिन्मय त्रिपाठी प्रमुख ने पूजन कार्य संपन्न कराया। व्यासदेव पंडा, युधिष्ठिर बारिक, सुभाष पुरोहित, उत्पल गुहा, डॉ. रितुपर्णा महांती, डॉ शिवप्रिया मिश्र, कुलमणि दास, प्रमोद पंडा सहित जगन्नाथ चेतना व गवेषणा संस्थान के अध्यक्ष चिंतामणि दास, जिला अध्यक्ष अमिय कुमार सामल ने सहयोग किया। इसी तरह मधुबन नगर के रामेश्वरम शिव मंदिर में नरोत्तम पटेल व उनकी पत्नी की यजमानी में गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। झारसुगुड़ा के गोपालजी मठ के महंत दामोदरजी महाराज की उपस्थिति में आयोजित इस यज्ञ में पंडित उमेश सत्पथी, सहदेव पुजारी एवं तपन पंडा की देखरेख में त्रिलोचन पटेल, गंगाधर बेहरा, ललित गिदिली, हरिश्चंद्र मकर, श्याम पटेल सहित लोगों ने आहुति दी। ब्रजेश्वरी मंदिर में सत्यनारायण सराफ एवं संयुक्ता सराफ ने कर्ता तथा पंडित संतोष मिश्र, वेदप्रकाश शुक्ला तथा बलराम पंडा ने पूजा कार्य संपन्न कराया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुजीत महांती आदि ने सहयोग किया। इसी तरह जगन्नाथ मंदिर, बंधबहाल में आयोजित गीता जयंती कार्यक्रम में एमसीएल लखनपुर क्षेत्र के संचालन महाप्रबंधक एके स्वर्णकार तथा निर्मला स्वर्णकार ने अतिथि रूप में शामिल होकर पंडित विश्वनाथ त्रिपाठी तथा दोलमनी नायक के देखरेख में पूजा-अर्चना की। कुबेर नाथ एवं संतोषिनी नाथ ने कर्ता का दायित्व निभाया। गोमांडेरा जगन्नाथ मंदिर में प्रफुल्ल मिश्र एवं गीतांजलि मिश्र की यजमानी में यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित सुरेश कर, ब्रजसुंदर सत्पथी तथा गंगाधर पंडा ने पूजन कार्य संपन्न कराया।