केमिकल फैक्ट्री लगने से प्रदूषित हो जाएंगे परमानपुर पंचायत के पांच गांव

झारसुगुड़ा जिला के कोलाबीरा ब्लाक अंतर्गत परमानपुर पंचायत में लगने वाले केमिकल फैक्ट्री के विरोध में सोमवार को परमानपुर पंचायत के ग्रामीणों ने रैली निकाल कर जिलाधीश कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधीश को मांग पत्र सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:00 AM (IST)
केमिकल फैक्ट्री लगने से प्रदूषित हो जाएंगे परमानपुर पंचायत के पांच गांव
केमिकल फैक्ट्री लगने से प्रदूषित हो जाएंगे परमानपुर पंचायत के पांच गांव

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला के कोलाबीरा ब्लाक अंतर्गत परमानपुर पंचायत में लगने वाले केमिकल फैक्ट्री के विरोध में सोमवार को परमानपुर पंचायत के ग्रामीणों ने रैली निकाल कर जिलाधीश कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधीश को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र के तहत कहा गया है कि पंचायत में केमिकल फैक्ट्री लगाई गई तो बड़े पैमाने पर जंगल काटे जाएंगे और पर्यावरण भी नष्ट होगा। पंचायत के लोग शुरू से ही केमिकल फैक्ट्री लगाने का विरोध कर रहे हैं। फिर भी प्रशासन की ओर से फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जमीन का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने केमिकल फैक्ट्री को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। कहा, फैक्ट्री लगने से पंचायत के पांच गांव प्रदूषित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि केमिकल फैक्ट्री स्थापित करने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में जन आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। रैली में परमानपुर पंचायत की महिलाएं व पुरुष समेत सभी गांव की महिलाओं व पुरुष सहित पश्चिम ओडिशा युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के 11 जिलों से आए कार्यकर्ता शामिल थे। पश्चिम ओडिशा युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत कुमार रथ व जिला वाहक रंजन साहु ने कहा कि वे इस आंदोलन में परमानपुर पंचायत के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। जब तक प्रशासन केमिकल फैक्ट्री को बंद नहीं कराएगी, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। रैली में युवा मंच के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य सरकार पर पश्चिम ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार करने आरोप लगाया गया।

chat bot
आपका साथी