झारसुगुड़ा में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले

संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले में बुधवार को 45 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
झारसुगुड़ा में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
झारसुगुड़ा में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले में बुधवार को 45 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इनमें से झारसुगुड़ा शहर के दीपुपाड़ा का युवक, किरमिरा ब्लॉक के बागडीही अंचल का एक युवक, बेलपहाड से एक, ब्रजराजनगर के बुडीजाम से एक महिला, व झारसुगुड़ा शहर के गौड़पाड़ा का एक युवक शामिल है। लोगों का कहना है कि इनमें एक संक्रमित व्यक्ति राउरकेला से आया था। जिले में कुछ लोगों कि असावधानी के कारण एक ही स्थान में चार बार संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने की बात जिलाधीश ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसमें सात जुलाई को ब्रजराजनगर में 29 लोग, 18 जुलाई को कोलाबीरा में 31 लोग, आठ अगस्त को झारसुगुड़ा शहरी अंचल में 27 लोग व 10 अगस्त को झारसुगुड़ा शहरांचल में 28 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी जिलाधीश ने दी थी।

chat bot
आपका साथी