अवैध बंधूक, बम समेत पांच शिकारी गिरफ्तार

बारकोट थाना अंतर्गत मरहा गाव से सटे तालबिला जंगल सड़क किनारे गैरकानूनी बंदूक के साथ 5 लोगों को बारकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर को देवगढ़ जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राजकिशोर पाईकराय ने ये जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:00 AM (IST)
अवैध बंधूक, बम समेत पांच शिकारी गिरफ्तार
अवैध बंधूक, बम समेत पांच शिकारी गिरफ्तार

संसू ,बामड़ा : बारकोट थाना अंतर्गत मरहा गाव से सटे तालबिला जंगल सड़क किनारे गैरकानूनी बंदूक के साथ 5 लोगों को बारकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर को देवगढ़ जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राजकिशोर पाईकराय ने ये जानकारी दी। सूचना के अनुसार अंचल में गैरकानूनी बंदूक होने की खुफिया जानकारी मिलने पर जिला पुलिस की स्पेशल टीम नजर गड़ाए हुई थी। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मरहा गाव से सटे तालबीरा जंगल में सड़क किनारे 5 संदिग्ध लोगों ने पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश की। पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की और उनके पास से 3 देशी बंदूक, 2 बम, बम बनाने की सामग्री, तीर-धनुष, हिरण का सिंग, हाथी दात और 360 मोर पंख समेत शिकार में उपयोग होने वाले सामान जब्त किए। आरोपित मरहा गाव के सुरेश सबर (56), रियामाल थाना अंतर्गत मधुपुर गाव का हेमंत किसान (40) और बेनुधर किसान (32), टेंतलाबहाल गाव का रेबति मोहन मुंडा (34), भलियाडीही गाव का लोकनाथ(50) को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों का माओवादी संगठन, वन्य जंतु शिकार या अन्य असामाजिक संगठनों से संपर्क को लेकर जाच जारी है। एसपी पाईकराय ने बताया कि आरोपित सुरेश सबर के नाम पर बारकोट थाने में पहले से 3 मामला व बारकोट फारेस्ट रेंज में 2 मामले दर्ज हैं। लखनपुर ब्लॉक कृषक संगठन का भारत बंद को समर्थन : लखनपुर के सद्गुरु आश्रम परिसर में शुक्रवार की शाम लखनपुर ब्लॉक कृषक संगठन की बैठक बिरंची साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अखिल भारतीय स्तर के किसान संगठनों व कुछ राजनीतिक दलों द्वारा सोमवार को आहूत भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार द्वारा पारित खेती से जुड़े तीनों काले कानूनों को रद करने की मांग को जायज ठहराया गया। इसके अलावा इस वर्ष कम वर्षा के कारण खेती को नुकसान होने की वजह से लखनपुर ब्लॉक को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई। साथ ही कृषि बीमा राशि का भुगतान करने की मांग की गई। बैठक में बेनुधर भोई, हेमकांत बढ़ई, लिगराज बढ़ई, चंद्रमणि प्रधान, कमलाराम प्रधान, टिकेश्वर प्रधान, दिलेश्वर पौढ़, पूर्णचंद्र दीप, वृंदावन कुलसर, विद्याधर माझी, गोविंद पांडे, हलधर प्रधान, गोपीलाल प्रधान, झूमरलाल हाती, लक्ष्मण प्रधान, जगन्नाथ साहू इत्यादि उपस्थिति थे।

chat bot
आपका साथी